हर इंसान का स्वभाव अलग होता है। कोई शांति से बात सुलझाने में विश्वास रखता है, तो कोई छोटी सी बात पर भी गुस्सा हो जाता है। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहस शुरू होते ही अपना आपा खो बैठते हैं और बात को आगे बढ़ाते चले जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे स्वभाव और व्यवहार पर हमारी राशि और ग्रहों का गहरा असर होता है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो बेहद शांत रहती हैं, लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनका गुस्सा बहुत तेज होता है। खासतौर पर जब बात बहस की हो, तो ये लोग पीछे हटना बिल्कुल पसंद नहीं करते। ऐसी ही 4 राशियां हैं, जिनसे उलझना कई बार आपके लिए भारी पड़ सकता है।
मेष राशि वालों का गुस्सा होता है तेज
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है, जिसे ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि मेष राशि के लोग बहुत जल्दी रिएक्ट करते हैं। जब भी इनसे बहस होती है, तो ये तुरंत अपनी बात रखने लगते हैं और सामने वाले को जवाब देने का मौका भी कम देते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये हार मानना पसंद नहीं करते।
मेष राशि के लोग अपनी बात को सही साबित करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। इसलिए अगर आप इनसे बहस कर रहे हैं, तो आपको सोच-समझकर बात करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि का शांत स्वभाव भी बन सकता है खतरनाक
वृश्चिक राशि के लोग बाहर से बहुत शांत और गंभीर दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से इनका स्वभाव काफी गहरा और तीखा होता है। इनका स्वामी ग्रह भी मंगल है, जो इन्हें मजबूत और आक्रामक बनाता है। जब इनसे बहस होती है, तो ये सीधे गुस्से में नहीं आते, बल्कि शब्दों के जरिए सामने वाले को जवाब देते हैं। इनकी बातों में इतनी गहराई होती है कि सामने वाला अक्सर चुप हो जाता है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि वालों से बहस करना आसान नहीं होता।
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बनता है ताकत
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है, जो आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक है। सिंह राशि के लोग अपनी बात पर पूरा भरोसा रखते हैं और हमेशा खुद को सही साबित करना चाहते हैं।
जब भी बहस होती है, तो ये बहुत प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखते हैं। इनका अंदाज इतना दमदार होता है कि सामने वाला दबाव महसूस करने लगता है। सिंह राशि वाले अपनी इज्जत और सम्मान को बहुत महत्व देते हैं, इसलिए अगर कोई उनकी बात को चुनौती देता है, तो ये पीछे हटने के बजाय और ज्यादा मजबूत होकर सामने आते हैं।
मकर राशि वाले तर्क से जीतते हैं बहस
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है, जो अनुशासन और तर्क का प्रतीक है। मकर राशि के लोग भावनाओं में बहने के बजाय पूरी तैयारी के साथ बहस करते हैं। ये लोग हर बात को सोच-समझकर कहते हैं और अपने तर्कों से सामने वाले को जवाब देते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये बेहद जिद्दी होते हैं। जब तक सामने वाला इनकी बात मान नहीं लेता, तब तक ये बहस खत्म नहीं करते। यही वजह है कि मकर राशि वालों से बहस करना कई बार मुश्किल हो जाता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।






