कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। 1 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल (Budh Gochar) बदलने वाले हैं। शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका स्वामी बृहस्पति को माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग बुद्धिमान, उच्च विचार वाले, ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई लोगों को लाभ होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से सीखने की क्षमता, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होता है। वाणी में मधुरता आती है। ऐसे लोगों को व्यापार में भी सफलता मिलती है। इस ग्रह की कमजोर स्थिति गलतफहमी, निर्णय लेने में परेशानी, शिक्षा के क्षेत्र में असफलता और व्यापार में नुकसान का कारण भी बन सकती है। आइए जानें बुध के नक्षत्र गोचर किन लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी?
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधदेव की यह चाल बेहद ही लाभकारी साबित होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष की ओर से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। पदोन्नति मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। सोशल स्टेटस में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंताएं भी दूर होंगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर भी ग्रहों के राजकुमार भूत मेहरबान रहेंगे। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद इस दौरान खत्म हो सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होंगे। आर्थिक तंगी भी दूर होगी।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और समेत अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की पुष्टि करता है।)






