Hindi News

अप्रैल में बनेंगे 2 शक्तिशाली राजयोग, सूर्य-मंगल और शुक्र की बरसेगी जमकर कृपा, होंगे मालामाल! सफलता के खुलेंगे नए द्वार

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल महीने में सूर्य, मंगल और शुक्र मिलकर मंगलादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं, जो 4 राशियों के लिए वरदान साबित हो सकते है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में...
अप्रैल में बनेंगे 2 शक्तिशाली राजयोग, सूर्य-मंगल और शुक्र की बरसेगी जमकर कृपा, होंगे मालामाल! सफलता के खुलेंगे नए द्वार

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के सेनापति मंगल और दैत्यों के गुरु शुक्र की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। जब भी ये तीनों ग्रह चाल बदलते हैं योग-संयोग बनते हैं। इसी क्रम में अप्रैल में मेष राशि (मंगल की राशि) में सूर्य व शुक्र की युति से शुक्रादित्य और मंगल व सूर्य की युति से मीन राशि (देवगुरु बृहस्पति की राशि) में मंगलादित्य राजयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, वर्तमान में आत्मा, पिता व सम्मान के कारक माने जाने वाले सूर्य मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और 14 अप्रैल को मेष राशि (दृकपंचांग के अनुसार) में गोचर करेंगे।

प्रेम व सौंदर्य के कारक कहे जाने वाले शुक्र 26 मार्च को मेष में प्रवेश करेंगे और 18 अप्रैल तक यहीं रहेंगे। इस दौरान शुक्र व सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 2 अप्रैल को साहस, शक्ति और पराक्रम के कारक मंगल मीन में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही सूर्य विराजमान रहेंगे ऐसे में मंगल-सूर्य की युति से मंगलादित्य राजयोग बनेगा वैसे तो यह राजयोग सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन 5 राशि वालों को विशेष फल प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं कि ये 4 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?..

मेष राशि पर प्रभाव: अप्रैल में मंगलादित्य राजयोग बनने से जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के साथ नए-नए स्रोत मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा को पदोन्नति या नई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शुक्रादित्य राजयोग से व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान वृद्धि हो सकती है। नौकरी व करियर में पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कर्क राशि पर प्रभाव: शुक्रादित्य राजयोग से जातकों के लिए जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा को बड़ी जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुके व अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति, फैशन, सिनेमा और प्रशासनिक सेवाएं से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है।

सिंह राशि पर प्रभाव: मंगलादित्य राजयोग से जातकों का भाग्य चमक सकता है। बेरोजगारों के लिए नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के साथ आय के नए-नए स्रोत बनने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं। शुक्रादित्य राजयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि का प्रभाव: अप्रैल में मंगल और सूर्य की युति से राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। संतान की ओर से गुड न्यूज मिल सकती है । समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। करियर और व्यापार में के लिए समय अनुकूल रह सकता है। इस अवधि में कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। शुक्रादित्य राजयोग के प्रभाव से संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा । किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं । छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

कब बनते हैं ये राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली के किसी भी भाव (घर) में सूर्य (आदित्य) और मंगल एक साथ विराजमान होते हैं, तो उस युति को ‘आदित्य-मंगल या मंगलादित्य राजयोग’ कहा जाता है। शुक्रादित्य राजयोग तब बनता है जब ग्रहों के राजा सूर्य और सुख-वैभव के दाता शुक्र एक ही राशि में युति (मिलन) करते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य वैदिक ज्योतिष मान्यताओं/पंचांग-आधारित गोचर गणना पर तैयार की गई है। व्यक्ति-विशेष पर परिणाम जन्मकुंडली, लग्न और दशा पर निर्भर करते हैं। MP Breaking News किसी भी भविष्यवाणी/दावे की गारंटी नहीं देता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews