MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सीहोर में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने निकाला मशाल जुलूस, चक्काजाम कर दी आंदोलन की चेतावनी

सीहोर में बिजली कटौती और झूलते तारों से परेशान किसानों ने रविवार रात बरखेड़ी और कुलास सबस्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने मशाल जुलूस निकालकर चक्काजाम किया और सुनवाई न होने पर दिल्ली तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सीहोर में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने निकाला मशाल जुलूस, चक्काजाम कर दी आंदोलन की चेतावनी

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से किसानों के गुस्से की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिजली की आंख-मिचोली और खेतों में लटकते खतरनाक तारों से परेशान होकर किसानों का सब्र आखिरकार रविवार रात जवाब दे गया। हालात ये हो गए कि अपनी मांगों को लेकर किसानों को रात के वक्त सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करना पड़ा।

किसानों ने किया जोरदार चक्काजाम

दरअसल कल रविवार रात को सीहोर के बरखेड़ी और कुलास विद्युत सबस्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में किसान अचानक जमा हो गए। किसानों ने हाथों में मशालें लेकर जुलूस निकाला और बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं अपनी नाराजगी जताने के लिए किसानों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम भी कर दिया जिससे कुछ देर के लिए आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

बिजली कटने से फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा बुरा असर

प्रदर्शन कर रहे किसान एमएस मेवाड़ा और जनपद सदस्यों ने बताया कि उनके इलाके में हालात बहुत खराब हैं। रात 8 बजे से लेकर सुबह तक हर दो घंटे में बिजली काट दी जाती है जिसकी वजह से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है। इसके अलावा खेतों के ऊपर झूलते 11 केवी के जर्जर तार आए दिन बड़े हादसों और पशुओं की मौत का कारण बन रहे हैं।

पिछले तीन महीनों से आंदोलन कर रहे अन्नदाता

गुस्साए किसानों ने बताया कि वे अपनी इस समस्या को लेकर पिछले तीन महीनों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सीहोर और भोपाल में लगभग 25 से ज्यादा गांवों के करीब 500 किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर चुके हैं। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में जल सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन धरने जैसे गांधीवादी तरीके भी अपनाए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
सीहोर में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने निकाला मशाल जुलूस, चक्काजाम कर दी आंदोलन की चेतावनी