MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

‘दुपट्टे से बंधा था 6 साल का मासूम!’ शिवपुरी में कुएं से मिले मां-बेटे के शव, इलाके में फैली सनसनी

शिवपुरी जिले के करैरा में पीपल वाले कुएं से एक महिला और उसके 6 साल के मासूम बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला ने मासूम को दुपट्टे से अपने शरीर से बांध रखा था।
'दुपट्टे से बंधा था 6 साल का मासूम!' शिवपुरी में कुएं से मिले मां-बेटे के शव, इलाके में फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पुलिस लाइन के पास स्थित पीपल वाले कुएं में महिला और उसके 6 साल के मासूम बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा और बेटे भोलू के रूप में हुई है। कुएं से शव निकालते समय देखा गया कि महिला ने अपने बेटे को दुपट्टे से अपने शरीर से बांध रखा था। दोनों मां-बेटे सोमवार रात से ही लापता थे।

दुर्गंध आने पर लोगों को हुआ शक

मंगलवार दोपहर जब कुएं के पास से तेज दुर्गंध आने लगी, तो स्थानीय लोगों ने अंदर झांककर देखा। कुएं में शव तैरते देख तुरंत करैरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही थाना प्रभारी विनोद छाबई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से काफी मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पति से चल रहा था विवाद

पारिवारिक जानकारी के अनुसार शिवानी की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और पिछले कुछ समय से पति भूपेंद्र विश्वकर्मा से उसका घरेलू विवाद चल रहा था। अनबन के चलते वह पिछले डेढ़ महीने से अपने पति से अलग कभी मायके तो कभी ननद के घर रुक रही थी। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है और घटना के समय वह दिल्ली में ही था।

आत्महत्या या हत्या?

मामले में करैरा टीआई विनोद छाबई ने बताया कि प्राथमिक रूप से पारिवारिक कलह के चलते महिला द्वारा मासूम बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हत्या और दुर्घटना समेत अन्य सभी कोणों से भी मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
'दुपट्टे से बंधा था 6 साल का मासूम!' शिवपुरी में कुएं से मिले मां-बेटे के शव, इलाके में फैली सनसनी