MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

शिवपुरी में नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, कंटेनरों से 14 हजार लीटर यूरिया जब्त

शिवपुरी में एसपी की स्पेशल टीम ने नकली यूरिया बनाने वाली एक फैक्टरी पर कार्रवाई की। यहां से कंटेनरों में भरा हुआ यूरिया बरामद किया गया है। जांच पड़ताल जारी है।
Shivpuri

शिवपुरी में एसपी की स्पेशल टीम का एक्शन देखने को मिला।  पुलिस ने वाहनों में इस्तेमाल होने वाले यूरिया बनाने की एक फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। दिनारा थाना क्षेत्र की इस फैक्ट्री में नकली यूरिया बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा यहां कार्रवाई की गई। लगभग 3 साल से यहां नकली यूरिया मैन्युफैक्चरिंग करने के बाद सप्लाई किए जाने का काम चल रहा था।

यह फैक्ट्री सिकंदरा बैरियर के पास भगवती ढाबे के पीछे चलाई जा रही थी। सूचना के आधार पर एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया की ओर से भेजी गई विशेष टीम द्वारा यहां पर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान कुछ बड़े बड़े कंटेनर से 14 हजार लीटर यूरिया जब्त हुआ।

तीन भाइयों की है फैक्ट्री

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये फैक्ट्री आनंद यादव और उनके दो भाई संचालित करते हैं। यहां पिछले 3 साल से यूरिया बनाने का काम किया जा रहा है। यह जानकारी निकाली जा रही है कि इसे किस तरह से तैयार किया जा रहा था और इसकी सप्लाई कहां हो रही थी। मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य कौन से लोग शामिल है, यह पता किया जा रहा है।

कंटेनरों में मिला यूरिया

स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को इस फैक्ट्री में अवैध तरीके से यूरिया तैयार करने की सूचना दी गई थी। मामले का खुलासा करने के बाद एसपी की स्पेशल टीम स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर मौके पर पहुंची। जब जांच पड़ताल की गई तो अलग-अलग कंटेनर में यूरिया भरा हुआ था। कार्रवाई करने के बाद दिनारा थाना पुलिस को इस बारे में बताया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सारा सामान अपने कब्जे में लिया। अब जांच पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
शिवपुरी में नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, कंटेनरों से 14 हजार लीटर यूरिया जब्त