पंकज सिंह/सीधी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने आज कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया की पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की स्मृति में मझौली में चिरायु मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से 15 से 17 मार्च को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें रोगियों की जांच सहित निःशुल्क उपचार किया जाएगा।गंभीर रोगियों को चिन्हित कर उपचार हेतु चिरायु मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार के कार्ड की आवश्यकता नहीं है। इस कैंप में निशुल्क हर मर्ज के विशेषज्ञ डॉक्टर 50 से ज्यादा उपस्थित रहेंगे। सभी प्रकार की उच्च स्तरीय मशीनें भी लगाई जाएंगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि मझौली में कुसमी अंचल के गरीब आदिवासी इलाके को इसलिए चुना गया है ताकि जो आदिवासी भाई हैं वह स्वास्थ्य शिविर का सही फायदा ले सकें। उन्होंने बताया कि पहले 2 दिन आसपास के इलाके के लोगों का उपचार किया जाएगा। जांच का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। लगभग 50 से अधिक डॉक्टर और पांच सौ से अधिक का स्टाफ जांच दल में शामिल रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया की 15 से 21 फरवरी तक इसी तरह का स्वास्थ्य शिविर मिशन हॉस्पिटल दमोह में लगाया जाएगा इसमें भी अगर कोई मरीज गंभीर रूप से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वह भी इलाज करा सकता है। लेकर उपस्थित हो सकते हैं और उनकी दवा भी निशुल्क की जाएगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व सीधी सिंगरौली के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ,प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।
15 से 17 मार्च तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मरीजों का किया जाएगा निःशुल्क उपचार
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






