Hindi News

सीधी पुलिस ने की कार्रवाई, दो महिलाओं और तीन नाबालिग गिरफ्तार, जेवर बरामद

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए, जिसकी कुल कीमत 8 लाख रुपए है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीधी पुलिस ने की कार्रवाई, दो महिलाओं और तीन नाबालिग गिरफ्तार, जेवर बरामद

Sidhi News : मध्य प्रदेश का सीधी जिला आए दिन मीडिया में किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं लोगों के मन में डर का माहौल पैदा करती है। सड़कों पर चलते हुए लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते। इन सब से बचाव के लिए जगह-जगह लोग सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल करवाते हैं। वहीं, पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियानें चलाई जाती है।

जिसका ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन नाबालिग को पकड़ा है।

जेवर बरामद

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके लिए खास टीम का गठन किया गया। कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए, जिसकी कुल कीमत 8 लाख रुपए है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही आगे का कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर जनवरी महीने में तीन अलग-अलग स्थान पर चोरी की घटनाएं सामने आई है। इससे पूरे इलाके में खलबली मची हुई है। फिलहाल, पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews