Hindi News

सीधी में 9 फरवरी को 3 घंटे रहेगी बिजली कटौती, किया जाएगा मेंटेनेंस कार्य

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। कार्य के दौरान इस समय में बदलाव संभव है। इसलिए रहवासियों से अपील की गई है कि बिजली से संबंधित सारे कार्य इस समय से पहले कर लें।
सीधी में 9 फरवरी को 3 घंटे रहेगी बिजली कटौती, किया जाएगा मेंटेनेंस कार्य

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिला से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 9 फरवरी को 3 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह मेंटेनेंस कार्य और रखरखाव के कारण किया जा रहा है, जो कि सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र जड़ी में रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस वजह से बिजली कटौती की जा रही है।

समय में बदलाव संभव

9 फरवरी को सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक कॉलेज क्षेत्र, गोपालदास, हाउसिंग बोर्ड और नौगामा फीडर के क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। कार्य के दौरान इस समय में बदलाव संभव है। इसलिए रहवासियों से अपील की गई है कि बिजली से संबंधित सारे कार्य इस समय से पहले कर लें, ताकि दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

किया जाएगा निरीक्षण

मेंटेनेंस कार्य के दौरान तकनीकी टीम द्वारा उपकरणों का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिससे भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews