Hindi News

क्या आज एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी ये टीम? जानिए क्यों मंडराया संकट!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आज एशिया कप 2025 में बाहर होने वाली पहली टीम मिल जाएगी? दरअसल, इस समय तीसरे ही मुकाबले में एक टीम पर बड़े टूर्नामेंट से बाहर होने का संकट मंडराने लगा है। बता दें कि तीसरा मुकाबला हांगकांग और बांग्लादेश की टीम के बीच खेला जा रहा है।
क्या आज एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी ये टीम? जानिए क्यों मंडराया संकट!

एशिया कप 2025 में आज तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश और हांगकांग की टीमें आमने-सामने हैं। दरअसल, आज एक टीम के सामने बड़ा संकट मंडरा रहा है। बता दें कि एशिया कप के इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम को लीग मैच में तीन मुकाबले खेलने को मिलेंगे। अगर कोई टीम दो मुकाबले हार जाती है, तो टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

वहीं, आज हांगकांग और बांग्लादेश की टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें कि हांगकांग का यह दूसरा मुकाबला है। अगर एशिया कप 2025 के इस मुकाबले में हांगकांग की टीम हार जाती है, तो आज हांगकांग बाहर हो जाएगी।

आज तक सुपर-4 के लिए क्वालीफाई नहीं किया

एशिया कप 2025 में हांगकांग बाहर होने वाली पहली टीम बन सकती है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक हांगकांग की टीम ने शानदार खेल दिखाया। 13 ओवर तक हांगकांग की टीम ने 80 रन बना लिए थे जबकि अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। देखना होगा कि क्या हांगकांग की टीम बांग्लादेश को टक्कर दे पाएगी और मुकाबला जीतकर इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ पाएगी। हांगकांग ने आज तक सुपर-4 के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। एक बार फिर टीम सुपर-4 में पहुंचने से पहले ही बाहर हो सकती है।

दरअसल, एशिया कप 2025 का शुरुआती मुकाबला हांगकांग और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला गया था, जहां हांगकांग को अफगानिस्तान के हाथों 94 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। इस बड़ी हार के साथ ही न सिर्फ टीम को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ बल्कि टीम का नेट रन रेट भी बेहद खराब हो गया।

प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें

प्वाइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो ग्रुप-ए में भारतीय टीम इस समय नंबर एक पर है। भारत ने एक मुकाबले में जीत हासिल कर दो अंक जुटाए हैं और +10 से ज्यादा का नेट रन रेट हासिल किया है। हालांकि, पाकिस्तान और ओमान ने अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है, जबकि यूएई की टीम ग्रुप-ए में सबसे नीचे है। वहीं, ग्रुप-बी पर नजर डाली जाए तो इस समय अफगानिस्तान की टीम नंबर एक पर है। टीम ने एक मुकाबले में जीत दर्ज कर दो अंक हासिल किए हैं, जबकि हांगकांग की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। श्रीलंका और बांग्लादेश ने अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है, हालांकि आज बांग्लादेश और हांगकांग के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews