Hindi News

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की तोड़ी कमर! मात्र 150 के स्कोर पर आधी टीम को पवेलियन भेजा, हैरी ब्रूक ने दिखाया दम

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
एशेज सीरीज 2025 का पहला मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर भेज दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की तोड़ी कमर! मात्र 150 के स्कोर पर आधी टीम को पवेलियन भेजा, हैरी ब्रूक ने दिखाया दम

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में हो रहा है। इसके पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना ली है। दरअसल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था, लेकिन पहले दिन लंच तक ही इंग्लैंड की टीम ने 105 रनों पर अपनी चार विकेट गंवा दिए। हालांकि क्रीज पर हैरी ब्रूक 28 रन और बेन स्टोक्स 4 रन बनाकर टिके हुए थे, लेकिन शुरुआती झटकों ने इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए हैं। स्टार्क ने टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर भेज दिया। मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में अब तक दो खिलाड़ियों को जीरो पर पवेलियन भेजा है।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी टूटी

इंग्लैंड की अब तक की पारी पर नजर डाली जाए तो इंग्लैंड को पहला झटका मात्र जीरो के स्कोर पर लग गया। दरअसल, टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली जीरो के स्कोर पर पवेलियन की ओर लौट गए। जैक क्रॉली को मिचेल स्टार्क ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट करवाया। बेन डकेट 21 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। बेन डकेट ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। इंग्लैंड के दो विकेट मात्र 33 रन के स्कोर पर गिर गए। हालांकि इसके बाद ओली पोप ने पारी को संभाला। ओली पोप ने 46 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। उन्हें कैमरन ग्रीन ने बोल्ड कर दिया। जबकि टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट जीरो बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

क्रीज पर टिके हैरी ब्रूक

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 24 ओवर के खेल तक 113 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए थे। क्रीज पर हैरी ब्रूक 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो वहीं कप्तान बेन स्टोक्स 4 रन बनाकर टिके हुए थे। आज पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन है। देखना होगा कि इंग्लैंड पहली पारी में कितना स्कोर बनाती है और ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड को कितने कम स्कोर पर रोक पाती है। पिछली बार जब दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, तो बेन स्टोक्स ने कमाल का प्रदर्शन किया था और ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत बने थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को जल्द से जल्द पवेलियन की ओर भेजने की तैयारी करेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews