Hindi News

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किया भारतीय टीम का एलान, रुतुराज गायकवाड़ को बनाया गया कप्तान

Written by:Rishabh Namdev
Published:
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई द्वारा इंडिया-ए के स्क्वाड का एलान कर दिया गया है। दरअसल टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। इसके साथ ही टीम में कई बड़े चेहरों को जगह दी गई है। इस दौरे पर भारतीय टीम दो फर्स्ट क्लास मैच खलेगी।
BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किया भारतीय टीम का एलान, रुतुराज गायकवाड़ को बनाया गया कप्तान

रुतुराज गायकवाड़

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले जाने वाले दो फर्स्ट क्लास मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। दरअसल टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। इसके साथ ही BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम में ईशान किशन को भी शामिल किया है। इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाया गया है।

दरअसल भारत की ए टीम इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए टीम से दो फर्स्ट क्लास मैच खेलेगी। इसके साथ ही भारत की सीनियर पुरुष टीम के साथ ही ए टीम मैच खेलेगी। दोनों के बीच होने वाला यह मुकाबला इंट्रा स्क्वाड मैच होगा।

यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होने वाले इन दो मैचों की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला 31 अक्टूबर से 03 नवंबर तक होगा। जबकि दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 07 नवंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं यह सीरीज का पहला मुकाबला मकाय और दूसरा मेलबर्न में होगा। जिसके बाद भारत की सीनियर टीम के साथ इंडिया-ए 15 नवंबर से तीन दिन का इंट्रा स्क्वाड मुकाबला पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी।

जानिए कब शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

जानकारी दे दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से खेली जाएगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कुल 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। जबकि इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 03 से 07 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।

BCCI द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित की गई इंडिया-ए की टीम इस प्रकार है

टीम : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुष कोटियान।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews