Hindi News

CPL 2025 की धमाकेदार शुरुआत, यहां जानिए कहां और कब देख सकते हैं इस भव्य टूर्नामेंट के मुकाबले

Written by:Rishabh Namdev
Published:
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) की धमाकेदार शुरुआत 14 अगस्त से हो चुकी है। इस भव्य टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। दरअसल, सीजन का पहला मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नेविस पैट्रियट्स ने एंटीगुआ को 6 विकेट से करारी मात दी।
CPL 2025 की धमाकेदार शुरुआत, यहां जानिए कहां और कब देख सकते हैं इस भव्य टूर्नामेंट के मुकाबले

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) का टूर्नामेंट बेहद ही चर्चित रहा है। इसमें बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी दिखाई देते हैं। वेस्टइंडीज के ज्यादातर खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेते हैं, ऐसे में यह टूर्नामेंट और भी बड़ा बन जाता है। वहीं, अब इस भव्य टूर्नामेंट के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) की शुरुआत 14 अगस्त से हुई है और इसका फाइनल मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। पहला मुकाबला बेहद ही रोचक रहा। मात्र 15 ओवर के खेल में नेविस पैट्रियट्स ने जीत हासिल कर ली।

दरअसल, पहले मुकाबले में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स मात्र 121 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने सिर्फ 17.1 ओवर का सामना किया। इस लक्ष्य को नेविस पैट्रियट्स ने मात्र 15 ओवर में हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

जानिए कहां देख सकते हैं इस टूर्नामेंट (CPL 2025) के मुकाबले?

वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो यह कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) का 13वां सीजन है। भारत में भी कई लोग इस भव्य टूर्नामेंट को देखते हैं। अगर आप भी यह टूर्नामेंट देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस शानदार टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जाएंगे और फाइनल मैच भी इसी स्टेडियम में होगा। भारत में इस भव्य टूर्नामेंट के मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर भी होगी। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे और 5:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि कुछ मुकाबले रात 8:30 बजे से भी शुरू होंगे। वहीं, प्लेऑफ मुकाबलों पर नजर डालें तो वे सभी सुबह 5:30 बजे शुरू होंगे।

टीमों के स्क्वाड पर डालें नजर

कैरेबियन प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चलिए, आज हम आपको इन सभी टीमों के स्क्वॉड बता रहे हैं ताकि आप समझ सकें कि यह टूर्नामेंट कितना बड़ा है और इसमें बड़े-बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

गुयाना अमेजन वारियर्स

इमरान ताहिर (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, ग्लेन फिलिप्स, गुडाकेश मोती, मोईन अली, शमार जोसेफ, कीमो पॉल, ड्वेन प्रिटोरियस, शमार ब्रूक्स, केमोल सेवोरी, हसन खान, जेडीया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, क्वेंटिन सैम्पसन, रियाद लतीफ

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स

इमाद वसीम (कप्तान), शाकिब अल हसन, फैबियन एलन, नवीन-उल-हक, ओबेद मैकॉय, जस्टिन ग्रीव्स, बेवॉन जैकब्स, जायडन सील्स, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, रकीम कॉर्नवल, ओडियन स्मिथ, ज्वेल एंड्रयू, शमर स्प्रिंगर, अमीर जांगू, करीमा गोर, केविन विकम, जोशुआ जेम्स

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

काइल मेयर्स, जेसन होल्डर (कप्तान), राइली रूसो, एविन लुईस, फजलहक फारूकी, कॉर्बिन बॉश, वकार सलामखेल, आंद्रे फ्लेचर, एलिक अथानाजे, मोहम्मद नवाज, डोमिनिक ड्रेक्स, मिकाइल लुइस, एशमीड नेड, जेरेमिया लुइस, जेड गूली, नवीन बिदाईसी, लेनिको बाउचर

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

कायरन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स, अकील होसेन, मोहम्मद आमिर, कॉलिन मुनरो, उस्मान तारिक, अली खान, डैरेन ब्रावो, यानिक कारिया, केसी कार्टी, टेरेंस हिंड्स, मैकेनी क्लार्क, जोशुआ डी सिल्वा, नाथन एडवर्ड

बारबाडोस रॉयल्स

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, जोमेल वारिकन, कदीम एलेने, शक्केरे पैरिस, कोफी जेम्स, नईम यंग, रिवाल्डो क्लार्क, जिशान मोटारा, जोहान लेने, रेमन सिमंड्स

सेंट लूसिया किंग्स

टिम डेविड, अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, टिम सीफर्ट, रोस्टन चेज, तबरेज शम्सी, डेविड वीजे (कप्तान), डेलानो पोटगीटर, मैथ्यू फोर्ड, आरोन जोन्स, खारी पियरे, जेवेल ग्लेन, मीका मैकेंजी, शैड्रैक डेसकार्टे, जोहान जेरेमिया, कीन गैस्टन, एकीम ऑगस्टे

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews