Hindi News

एक मैच में अंपायरिंग करने पर अंपायर को कितना पैसा मिलता है? जानिए कौन है सबसे ज्यादा कमाने वाले अंपायर

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्रिकेट में हमेशा से ही खिलाड़ियों से लेकर चिकित्सक और अंपायर तक की सैलरी की चर्चा होती रहती है। अक्सर लोग जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उन्हें कितना पैसा आईसीसी की ओर से मिलता है। आज हम आपको इस खबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायर को आईसीसी की ओर से कितनी सैलरी दी जाती है, इसकी पूरी जानकारी देंगे।
एक मैच में अंपायरिंग करने पर अंपायर को कितना पैसा मिलता है? जानिए कौन है सबसे ज्यादा कमाने वाले अंपायर

क्रिकेट में सिर्फ बल्लेबाज और गेंदबाज ही शामिल नहीं होते हैं, बल्कि उनके पीछे कोचिंग स्टाफ, अंपायर और कई अन्य लोगों का योगदान होता है, तब जाकर एक मैच पूरा खेला जाता है। सभी अपनी भूमिका निभाते हैं। अंपायर की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही वह व्यक्ति होते हैं जो खेल में खेल भावना बनाए रखने में मदद करते हैं और सही या गलत का निर्णय लेते हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में अंपायरिंग करना हो या इंटरनेशनल मैच में, दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण और मुश्किल होते हैं। जैसे-जैसे लेवल बढ़ता है, वैसे ही कठिनाई भी बढ़ती जाती है।

कई बार ग्राउंड पर खिलाड़ियों के बीच स्थिति बिगड़ जाती है। अंपायर न सिर्फ ऐसी स्थितियों में उन्हें समझाते हैं, बल्कि निर्णय भी लेते हैं, क्योंकि ये सभी फैसले अंपायर पर निर्भर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अंपायर को इन सभी कामों के लिए कितनी सैलरी मिलती है? एक आईसीसी इवेंट में अंपायर कितना कमाते हैं? अगर आप नहीं जानते, तो आज हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जानिए अंपायर को कितना मिलता है पैसा

बता दें कि किसी व्यक्ति को अंपायर की जॉब तभी मिलती है, जब उसे आईसीसी की ओर से मान्यता दी जाती है। मान्यता मिल जाने के बाद ही उसे अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करने का मौका दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, टॉप लेवल के अंपायर को सालाना 66.8 लाख रुपए से लेकर 1.67 करोड़ रुपए तक की कमाई होती है। इतना ही नहीं, अंपायर को यात्रा, होटल और खाने के खर्च भी मिलते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आईसीसी अंपायर को कितनी सुविधाएं मिलती हैं और कोचिंग स्टाफ की तरह ही उन्हें भी बड़ी मात्रा में कमाई होती है।

प्रति मैच कितनी मिलती है सैलरी और डोमेस्टिक मैच में कितनी मिलती है सैलरी?

अगर प्रति मैच के अनुसार कमाई को देखें, तो एक वनडे मैच के लिए अंपायर को ढाई हजार से तीन हजार अमेरिकी डॉलर दिए जाते हैं। इसे भारतीय करेंसी में देखा जाए तो यह 2 लाख से ढाई लाख रुपए के बीच होता है। हालांकि कुछ साल पहले तक अंपायर को इतनी कमाई नहीं होती थी, लेकिन आईसीसी ने अब उनकी सैलरी को बढ़ा दिया है ताकि वे बेहतर तरीके से अंपायरिंग करें और उनसे गलतियां कम हों। अगर अंपायरों के अनुसार देखा जाए, तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेट अंपायरों में अलीम डार और कुमार धर्मसेना का नाम आता है। वहीं आईसीसी की एलीट पैनल लिस्ट में अनिल चौधरी और नितिन मेनन भी शामिल हैं, जिन्हें आईसीसी की ओर से मान्यता प्राप्त है। बता दें कि डोमेस्टिक मैचों में अंपायर को ₹40,000 प्रति मैच दिए जाते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews