आज ICC Women World Cup in 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, यहां जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए मैदान पर खेला जाएगा। भारत को पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर एक बार फिर जीत की लय हासिल करना चाहेगा।
आज ICC Women World Cup in 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, यहां जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया और भारत का मुकाबला आज दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। आज होने वाला मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉक्टर वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं तो कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करती हैं। हालांकि भारतीय टीम को पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर भारत वापसी करने की कोशिश करेगा।

भारत ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में शानदार शुरुआत की थी। पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराया था, जबकि दूसरे में पाकिस्तान को करारी मात दी थी। लेकिन तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब भारत का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम से हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर स्थित है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर डालें नजर

अगर वनडे मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर हमेशा से भारी रही है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुल 59 विमेंस वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 48 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 11 बार भारत को जीत मिली है। इससे समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत पर अपना दबदबा बनाए रखा है। वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों का 14 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 10 बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है, जबकि केवल तीन बार भारतीय टीम को जीत मिली है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से ही दमदार मुकाबले देखने को मिलते हैं, क्योंकि दोनों टीमें इस समय वर्ल्ड की टॉप टीमों में शामिल हैं।

पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

आज होने वाला मुकाबला डॉक्टर वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। विशाखापट्टनम में होने वाले इस मुकाबले पर बाकी टीमों की भी नज़रें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह मैच पॉइंट्स टेबल पर भी असर डालेगा। पिच पर नजर डाली जाए तो विशाखापट्टनम का यह मैदान बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। दरअसल, इस मैदान पर चेज़ करने वाली टीम को मदद मिलती है। अब तक खेले गए कुल पांच मुकाबलों में चार बार चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि केवल एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में आज टॉस जीतने वाला कप्तान फील्डिंग का फैसला कर सकता है। पिछला मैच साउथ अफ्रीका और भारत के बीच इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने 252 रन का स्कोर मात्र 48.5 ओवर में ही चेज़ कर लिया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत की टीम: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शट।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
आज ICC Women World Cup in 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, यहां जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11