MP Breaking News

IND vs AFG 3rd T20 Match: अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक, सिर्फ 30 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया और रोहित शर्मा का 35 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेली है जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे।
Abhishek Sharma

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम यानि तीसरे मुकाबले में 17 सितंबर को भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। अभिषेक शर्मा ने एक ऐसी पारी खेली है जो आने वाले कई समय तक टी-20 क्रिकेट में याद रखी जाएगी। अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। अभिषेक शर्मा ने तेज शतक ही नहीं बल्कि कई सारे रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर अपने नाम कर लिये हैं।

बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 30 गेंदों पर 100 रन बनाकर रोहिशत शर्मा का करीब 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी तहस-नहस कर दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। अब अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ महज 27 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। वहीं, तुर्की के बल्लेबाज मोहम्मद फहद ने बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाकर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था।

अभिषेक शर्मा ने लगाया तीसरा टी20 शतक

जानकारी अनुसार, अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 34 गेंद में 108 रन बनाए। अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में ये तीसरा शतक है। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने मैदान में 317.65 के स्ट्राइक रेट से रनों की बरसात की है। अभिषेक ने अपना अर्धशतक 16 गेंदोंं में पूरा किया। इसके साथ ही वे एक बार फिर तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी पारी खेलते हुए पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 100 रन भी बना डाले।

अभिषेक शर्मा ने धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

जानकारी अनुसार, अभिषेक ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ा है। धवन ने भारत के लिए 1759 रन बनाए थे। तीसरे मैच से पहले अभिषेक के 1750 रन थे और 10 रन बनाते ही अभिषेक ने धवन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के टी20 क्रिकेट में 1858 रन हो गए हैं। वहीं भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो शीर्ष पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित शर्मा ने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 4231 बनाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

  • 30* गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्‍तान (2026)
  • 35 गेंदें – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
  • 37 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्‍लैंड (2025)
  • 40 गेंदें – संजू सैमसन बनाम बांग्‍लादेश (2024)
  • 41 गेंदें – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

भारत और अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
IND vs AFG 3rd T20 Match: अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक, सिर्फ 30 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम - MP Breaking News