IND vs BAN Test Series: श्रेयस अय्यर-अश्विन की साझेदारी ने दिखाया कमाल, भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया

IND vs BAN Test Series: श्रेयस अय्यर-अश्विन की साझेदारी ने दिखाया कमाल, भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया

IND vs BAN Test Series: रविवार को ढाका के शेयर-ए-बांग्ला स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला चल रहा था, जिसका अंत इंडिया की जीत के साथ हो चुका है। भारत और बांग्लादेश में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से मात दे दी है।

मैच में श्रेयस अय्यर और अश्विन की कमाल की साझेदारी देखने को मिली, दोनों को इसका हीरो बताया जा रहा है। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।रविवार को टेस्ट सीरीज का चौथा दिन है था। इस दौरान टीम इंडिया बस कुछ ही रन अपने जीत से दूर थी और 7 विकेट भी गिर चुके थे। जब भारत का स्कोर 74/7 था तब ही अश्विन और श्रेयस की साझेदारी के खेल का रुख ही बदल डाला।

बांग्लादेश ने भारत को 145 रनों का टारगेट दिया था। शुरुआत में ऐसा लग रहा था मानो भारत भारत हार जाएगा। इंडिया ने शुरुआती ओवर्स में जयदेव उनादकट का विकेट भी छोड़ दिया था, जबकि उन्होनें 13 रन बना लिये थे। अश्विन और अय्यर ने मिल कर 71 रन बनाएं। जिसमें से श्रेयस अय्यर ने 29 और अश्विन ने 42 स्कोर बनाएं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IND vs BAN Test Series: श्रेयस अय्यर-अश्विन की साझेदारी ने दिखाया कमाल, भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया