अशोकनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, अन्य पांच घायल

अशोकनगर-गुना रोड पर सेजी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Ashoknagar Accident News

अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में अशोकनगर-गुना रोड भीषण हादसा हो गया। सेजी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बताये गये हैं। दोनों ही बाइक से सोमवार रात को देवी दर्शन के लिये गये थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार दो ट्रकों ने टक्कर मार दी और हादसे में सेजी पठार निवासी दीपु पुत्र कैलाश आदिवासी और राजा पुत्र सुरेश आदिवासी की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को थाने में रखवा दिया है।

दो लोगों की मौत, अन्य पांच लोग घायल

जानकारी के अनुसार, अशोकनगर की ओर से दो ट्रक तेज रफ्तार में जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। एक युवक बाइक के साथ करीब 150 फीट तक घिसटता चला गया, जबकि दूसरा ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में दो अन्य बाइकें भी आ गईं। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुये।

हादसे में घायल लोगों की पहचान

हादसे में घायल हुये लोगों की पहचान भी हो चुकी है। दमोह के छपराई निवासी परमाल अहिरवार और श्रीबाई अहिरवार के अलावा गुना जिले के विजयपुर निवासी विनोद सपेरा, भरत सपेरा और मुकेश सपेरा घायल हुये हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

Mohammad Alim Dayer
लेखक के बारे में
मैं मोहम्मद अलीम डायर पत्रकार अशोकनगर तहसील मुंगावली निवासी हू पत्रकारिता में मुझे लगभग 15 वर्ष का अनुभव है। में शुरू से ही एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से जुड़ा हु। जिससे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। View all posts by Mohammad Alim Dayer →
Follow Us :GoogleNews
अशोकनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, अन्य पांच घायल - MP Breaking News