MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

एमपी में बेख़ौफ़ घूसखोर, अशोकनगर में बिजली कंपनी का लाइनमेन बिल काउंटर कक्ष में ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

किसी भी शासकीय कार्य के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिए जाने के निर्देश हैं लेकिन रिश्वतखोर कर्मचारी अधिकारी बिना पैसे काम ही नहीं करते, खास बाते ये है कि ऐसा करते समय उन्हें इस बात का भी खौफ नहीं रहता कि जब पकड़े जायेंगे तो उनकी नौकरी भी खतरे में आ सकती है।
Electricity company lineman arrested taking bribe in Ashoknagar

Electricity company lineman arrested taking bribe in Ashoknagar

मध्य प्रदेश में घूसखोरों पर लगातार हो रहे एक्शन के बाद भी रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही, इस बार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बिजली कंपनी के लाइनमेन (हेल्पर) को रंगे हाथ पकड़ा है वो एक आवेदक से आटा चक्की में मीटर लगाने के बदले 5000/- रुपये रिश्वत ले रहा था।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोकनगर जिले के ग्राम कुकरेथा तहसील पिपरई के रहने वाले किसान श्रीराम बैरागी ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने बिजली कंपनी के लाइनमेन पर 10,000 /- रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

आवेदक श्रीराम बैरागी ने 3 अगस्त को दिए आवेदन में बताया कि वो किसान है और गांव में ही आटा चक्की लगाकर आय का एक और स्रोत बना रहा है, उसके लिए मीटर लगाने हेतु उसने बिजली कंपनी प्रबंधक अशोकनगर के कार्यालय में आवेदन दिया था यहां पदस्थ लाइनमेन  बाबूराम पटेल ने उससे मीटर लगाने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत सत्यापन के दौरान ही ले लिए 5000/- रुपये  

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया गया, एसपी के निर्देश पर जब शिकायत का सत्यापन कराया गया तो उसने इसी दौरान आवेदक से 5000/- रुपये ले लिए और शेष राशि 5000/- आज देने के लिए कहा, लोकायुक्त ग्वालियर की टीम उसे लेकर अशोकनगर पहुंची।

लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा 

ट्रैप प्लान के तहत टीम ने शिकायतकर्ता किसान श्रीराम बैरागी को बिजली कंपनी प्रबंधक कार्यालय अशोकनगर में भेजा, वहां लाइनमेन ने उसे बिल काउंटर कक्ष में बुलाया और 5000/- रुपये ले लिए , उसने जैसे ही रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
एमपी में बेख़ौफ़ घूसखोर, अशोकनगर में बिजली कंपनी का लाइनमेन बिल काउंटर कक्ष में ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा