MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

जबलपुर डुमना एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार पलटी, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट रोड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर पलट गई। चंडी टोला के पास हुए हादसे में कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया था, लेकिन एयरबैग खुलने से उसे गंभीर चोट नहीं आई।
जबलपुर डुमना एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार पलटी, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट रोड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दरअसल चंडी टोला के पास हुए इस हादसे में कार चला रहे युवक को मामूली चोटें आईं है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए जिससे चालक को गंभीर चोट नहीं लगी। कार के पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।

दरअसल शनिवार शाम जीजे-38-बीबी-3178 नंबर की कार डुमना एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी। चंडी टोला के पास पहुंचते ही कार अचानक लहराने लगी और कुछ ही पल में सड़क पर पलट गई। कार पलटने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की। हादसे में कार के आगे के हिस्से समेत कई जगह नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि उस समय सड़क पर कोई दूसरा वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

वहीं हादसे के बाद कार सड़क पर पलटी हुई मिली जिसे देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी थी। इसके बाद वह सड़क पर पलट गई। टक्कर और पलटने के कारण कार के अगले हिस्से में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि एयरबैग खुलने से चालक युवक को गंभीर चोट नहीं आई। उसे मामूली चोटें ही आई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार कार विजय नगर निवासी युवक चला रहा था। वह अपने जीजा की कार लेकर डुमना की ओर गया था। इसी दौरान चंडी टोला के पास यह हादसा हो गया। कार पलटने के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने चालक की स्थिति देखी और मदद के लिए आगे आए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

वहीं हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। फिलहाल कार के अचानक अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के दौरान सड़क पर कोई दूसरा वाहन या राहगीर मौजूद नहीं होने के कारण किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

वंदना झां, जबलपुर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
जबलपुर डुमना एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार पलटी, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची, पढ़ें पूरी खबर