MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

जबलपुर-सिहोरा NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की जोरदार टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत

जबलपुर-कटनी NH-30 पर सिहोरा के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण सिंह लोधी और उमाशंकर लोधी के रूप में हुई है।
Jabalpur-Katni NH-30 Accident News

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में जबलपुर-कटनी नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जानकारी अनुसार, मृतक बाइक से खुड़ावल से दिनारी खम्हरिया में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी मोहसाम के पास जबलपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक यूपी 16 डीजेड 1243 से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बाइल चालक उछलकर कार के सामने वाले हिस्से पर जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

अस्पताल ले जाते समय घायल व्यक्ति की भी मौत

वहीं, अन्य दूसरे व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटे आई। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को सिहोरा अस्पताल लाया गया। घायल की हालत गंभीर देखते हुये उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तभी रास्ते में घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान ग्राम खुड़ावल निवासी करण सिंह लोधी (75) और उमाशंकर लोधी (55) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और बाइक के संबंध में जानकारी जुटाते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से वंदना झा की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
जबलपुर-सिहोरा NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की जोरदार टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत - MP Breaking News