MP Breaking News

IND vs ZIM T20 Series: भारत-जिम्बाब्वे के बीच बुधवार को खेला जाएगा पहला मुकाबला, जानिए कितने बजे और कहां देखें लाइव मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को हरारे में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे मुकाबला शुरू होगा।
IND vs ENG T20 Series

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। गुरुवार, 23 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। यह सीरीज जीतकर भारत कमबैक करने का प्रयास करेगी। पहला मुकाबला बुधवार को हरारे में खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी करीब ​करीब पूरी हो चुकी है।

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उनके नेतृत्व में भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देखा जाए तो पिछली बार से टीम काफी बदली हुई नजर आ रही है। जहां एक ओर श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली जीत तलाश कर रहे हैं, वहीं युवा अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में जुटेंगे। भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारत जीत की पटरी पर वापस लौट आएगा।

कैसी है हरारे मैदान की पिच?

हरारे की पिच पर आमतौर पर नमी और अतिरिक्त उछाल देखने को मिलता है जिससे भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा इस परिस्थिति का भरपूर फायदा उठा सकते हैं, इसलिए भारतीय बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा होगी।

वहीं अगर भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो उपकप्तान तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर सहज नजर नहीं आ रहे हैं। टी20 प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरे नंबर पर रहा है, लेकिन इस स्थान पर ईशान किशन को मौका दिया जा रहा है। ऐसे में पांचवें नंबर के लिए रिंकू सिंह बेहतर विकल्प माने जा सकते हैं, हालांकि उपकप्तान होने के कारण तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना आसान फैसला नहीं होगा। इसके अलावा भारत के सामने हर्ष दुबे, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे में से सही खिलाड़ी चुनने की चुनौती भी रहेगी।

भारतीय टीम के युवा चेहरों पर टिकी नजरें

भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी उत्साह है। हालांकि इंग्लैंड दौरा उनके लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा लेकिन हरारे का अपेक्षाकृत कम दबाव वाला माहौल उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन अवसर दे सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मयंक यादव, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा गेंदबाजों पर भी सभी की नजरें रहेंगी। ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की बात की जाए तो टीवी पर मैच Unite8 के स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे। खास बात यह है कि स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉट स्टार के अलावा सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच देख सकते हैं।

कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला?

भारत के ज्यादातर टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 या 7:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन यह सीरीज जिम्बाब्वे में खेली जा रही है। इसलिए मैच का समय अलग रहेगा। भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे टॉस होगा, जबकि 4:30 बजे मुकाबला शुरू होगा। मैच के रात करीब 8:00 बजे तक समाप्त होने की संभावना है।

टी20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे की टीम

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, मिल्टन शुम्बा, तफाद्जवा त्सिगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews