Hindi News

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान, मोहम्मद शमी के बगैर ऑस्ट्रेलिया जाएगी टीम, वॉशिंगटन सुंदर को भी मिली जगह

Written by:Rishabh Namdev
Published:
बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में नए चेहरों को जगह दी गई है। बता दें कि भारत के लिए यह सीरीज सबसे अहम मानी जा रही है। अगर भारत को WTC के फाइनल में प्रवेश करना है तो उसे बॉर्डर गावस्कर सीरीज जीतना होगी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान, मोहम्मद शमी के बगैर ऑस्ट्रेलिया जाएगी टीम, वॉशिंगटन सुंदर को भी मिली जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। शुक्रवार को BCCI द्वारा 18 सदस्यीय टीम का एलान किया गया। भारत की टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है, वहीं इस टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे। टीम में इस बार कुछ नए चेहरे देखने को मिलेंगे। दरअसल इस 18 सदस्यीय टीम में युवा प्लेयर अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल किया गया है।

वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 मेंबर्स स्क्वॉड में हर्षित राणा और नितिश कुमार रेड्डी को भी मौका दिया गया है। वहीं इस सीरीज में कुलदीप यादव खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। दरअसल कुलदीप की कमर में परेशानी के चलते उन्हें आराम दिया गया है।

WTC के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया में कड़ी टक्कर

दरअसल भारत के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। न्यूजीलैंड से शुरूआती मैच हार जाने के चलते अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आने वाले मुकाबले जीतने होंगे। WTC के फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया में कड़ी टक्कर होगी। वहीं WTC की फाइनल की रेस अब और भी रोमांचक हो गई है। दरअसल इस रेस में भारत पहले स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है। वहीं WTC की फाइनल की रेस में अब दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी शामिल हो गई है। ऐसे में भारत के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जानिए किसे दिया गया टीम में मौका?

वही ऑस्ट्रेलिया से होने वाली इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी नहीं खेलेंगे। दरअसल शमी अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि तेज गेंदबाजों पर नजर डाली जाए तो टीम में जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को शामिल किया गया है। वहीं स्पिन में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा के साथ-साथ वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews