Hindi News

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही होगा टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई द्वारा 35 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है। चलिए जानते हैं, इसमें किसे मौका दिया जा रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही होगा टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय

इस समय आईपीएल 2025 खेला जा रहा है। उसके बाद टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड द्वारा पांच टेस्ट मैचों की सीरीज और उससे पहले होने वाले इंडिया ए के दौरे के लिए खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई द्वारा इसके लिए 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा, इंडिया ए और टेस्ट टीमों के लिए करीब 35 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टिंग की गई है। हालांकि टेस्ट टीम में अब तक खिलाड़ियों की जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। चलिए जानते हैं बीसीसीआई ने किन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

रजत पाटीदार और करुण नायर की वापसी लगभग तय

रिपोर्ट यह भी है कि बीसीसीआई और सिलेक्टर्स अभी भी इस बात को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हैं कि टीम के इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना सही रहेगा या नहीं। दरअसल, नए खिलाड़ियों में रजत पाटीदार और करुण नायर को मौका दिया जा सकता है। इंग्लैंड दौरे के लिए लगभग प्लानिंग कर ली गई है। मई के दूसरे सप्ताह तक टीमों का चयन किया जा सकता है। हालांकि अब सिलेक्टर्स के लिए नंबर पांच और छह पर मिडिल ऑर्डर का बल्लेबाज ढूंढना एक बड़ा सिरदर्द है। इस पोजीशन के लिए रजत पाटीदार और करुण नायर बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए दोनों ही खिलाड़ियों को भारत ए सीरीज में आजमाया जा सकता है। इंडिया ए, 25 मई को आईपीएल समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर ही इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।

रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान?

रिपोर्ट्स की मानें तो इन 35 खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल का नाम शामिल नहीं है। हालांकि एक चीज साफ होती हुई दिखाई दे रही है रोहित शर्मा इस दौरे पर जा सकते हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि इंग्लैंड के सामने एक मजबूत कप्तान होना जरूरी है। यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के दौरे की तरह ही मुश्किल होगा। मिडिल ऑर्डर में एक बार फिर सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है, जबकि पाटीदार और नायर को नए तौर पर जोड़ा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर को टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के चलते बाहर किया गया था। ऐसे में उन्हें इसी आधार पर टीम से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जबकि 31 जुलाई को दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews