Hindi News

IPL 2024 Qualifier 2 SRH: इस सीजन में हैदराबाद के पास इन वजहों से है फाइनल तक जाने का मौका, आज होगा फैसला

Published:
IPL 2024 Qualifier 2 SRH: आज के आईपीएल मुकाबले में ये साफ हो जाएगा कि कोलकाता के खिलाफ कौन सी टीम फाइनल मैच खेलेगी। इस सीजन हैदराबाद का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है वहीं आज टीम का मुकाबला राजस्थान से है फिर भी हैदराबाद का पलड़ा भारी है।
IPL 2024 Qualifier 2 SRH: इस सीजन में हैदराबाद के पास इन वजहों से है फाइनल तक जाने का मौका, आज होगा फैसला

IPL 2024 Qualifier 2 SRH: आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों में से जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फाइनल में टकराएगी। बात करें राजस्थान की तो टीम ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया था। लेकिन, सनराइजर्स के खिलाफ उसका क्वालीफायर मुकाबला काटों की टक्कर का होने वाला है।

अभिषेक शर्मा की तेज गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अच्छे फॉर्म में चली है। वहीं टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाया है। ऐसे में टीम के लिए ​ट्रेविस हेड तो है ही इसके साथ ही अभिषेक शर्मा भी टीम में मौजूद हैं। बता दें कि अभिषेक शर्मा इस सीजन में अपनी तूफानी पारी से गेंदबाजों को धराशाही कर दिया है। आईपीएल 2024 में अभिषेक ने अब तक 470 रनों की पारी खेली है।

​ट्रेविस की तूफानी पारी

राजस्थान रॉयल्स का आज का मुकाबला ​सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। वहीं आईपीएल 2024 में हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड अपनी पारी से सबको चौंका दिया है। हालांकि पिछले दो मैचों में वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं। लेकिन अगर ट्रेविस आज फॉर्म में रहे तो राजस्थान के लिए क्वालीफायर में सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे।

कप्तान कमिंस खुद संभाल रहे ​गेंदबाजी

​दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान के लिए सनराइजर्स की गेंदबाजी भी किसी चुनौती से कम नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी का मोर्चा खुद टीम के कप्तान पैट कमिंस संभाल रहे हैं। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के अनुभव को कमिंस आईपीएल में अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की गेंदबाजी भी उसे फाइनल मुकाबले तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।

Saumya Srivastava
लेखक के बारे में
पत्रकार बनने का सपना तो स्कूल के समय से ही था। फिर इस सपने को पंख लगाने के लिए मैंने DDU गोरखपुर से पत्रकारिता में स्नातक किया। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही सीखने के लिए मैंने अनादि टीवी में इनपुट डेस्क पर काम किया फिर डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए द सूत्र में काम किया फिर एमपी ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की रहने वाली हूं। मैं पॉलिटिकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल पर खबरें लिखती हूं। View all posts by Saumya Srivastava
Follow Us :GoogleNews