आईपीएल 2026 में अभी काफी समय है लेकिन 15 नवंबर से पहले सभी टीमों को अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सभी टीमों को लेकर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। दरअसल दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले चार बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इस लिस्ट में एक ऑलराउंडर खिलाड़ी भी शामिल है जबकि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

जानकारी दे दें कि आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में ही ऑक्शन होना है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑक्शन से पहले अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप सकती है जिसमें चार बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है ताकि ऑक्शन में टीम का पर्स वैल्यू बढ़ जाए।

दीपक हुड्डा

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की पहली लिस्ट में पहला नाम दीपक हुड्डा का हो सकता है। बता दें कि दीपक हुड्डा को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ऑक्शन में 1.7 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन दीपक हुड्डा ने इतना खास प्रदर्शन नहीं किया। दीपक हुड्डा ने आईपीएल 2025 में सात मुकाबलों में पांच पारियों में कुल 31 रन बनाए थे। ऐसे में अब दीपक हुड्डा को टीम रिलीज कर सकती है और किसी बड़े खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किसी फिनिशर को मौका दे सकती है।

विजय शंकर

वहीं दूसरा नाम विजय शंकर का हो सकता है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए 1.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन विजय शंकर ने आईपीएल 2025 की पांच पारियों में मात्र 39.33 की एवरेज से 118 रन बनाए थे जबकि उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की थी। ऐसे में उन्हें अब टीम रिलीज कर सकती है। आईपीएल में विजय शंकर ने कुल 78 मैच खेले हैं जिनमें 1233 रन बनाए हैं जबकि विकेट भी चटकाए हैं।

राहुल त्रिपाठी

लिस्ट में तीसरा नाम राहुल त्रिपाठी का हो सकता है। राहुल त्रिपाठी को सीएसके की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए 3.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन राहुल त्रिपाठी ने इतना खास प्रदर्शन नहीं किया। राहुल त्रिपाठी ने पांच पारियों में सिर्फ 55 रन बनाए थे जिसके चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर भी कर दिया गया था। अब टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।

डेवोन कॉनवे

इस लिस्ट में अंतिम नाम न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी डेवोन कॉनवे का हो सकता है। दरअसल डेवोन कॉनवे को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए 6.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। मोटी रकम देने के बावजूद भी कॉनवे के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले। आईपीएल 2025 की छह पारियों में कॉनवे ने मात्र 26 की औसत से 156 रन बनाए थे जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे जबकि उन्हें खराब प्रदर्शन के चलते प्लेइंग इलेवन से भी बाहर रखा गया था।