IPL 2026 में संजू सैमसन पीली जर्सी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सैमसन की जगह चेन्नई सुपर किंग्स से दो बड़े खिलाड़ियों की मांग की गई है। रिपोर्ट की माने तो राजस्थान रॉयल्स रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस को चाहती है और चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को भेज भी सकती है। दरअसल ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के माने तो राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा और सैम कर्रन को मांगा गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि राजस्थान ने डेवाल्ड ब्रेविस को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की है।
दरअसल रविंद्र जडेजा अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होते हैं तो 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम में वापसी होगी। जडेजा ने आईपीएल में अपना नाम राजस्थान रॉयल्स की टीम से ही बनाया था। उसके बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स ने कहीं ना कहीं उन पर इतना बड़ा दांव खेला था। रिपोर्ट की माने तो राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अधिकारियों द्वारा रविंद्र जडेजा, संजू सैमसन और ब्रेविस से इस संबंध में बात की गई है।
ये भी पढ़ें
आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी गई
हालांकि किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा अब तक आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह डील लगभग पक्की मानी जा रही है। अगर दोनों टीमों के बीच यह डील होती है तो दोनों टीमों को तीनों खिलाड़ियों के बारे में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल को जानकारी देनी होगी। ट्रेडिंग के नियमों को देखा जाए तो खिलाड़ियों की तरफ से लिखित सहमति मिलने के बाद ही कोई भी फ्रेंचाइजी फाइनल एग्रीमेंट की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है। रविंद्र जडेजा ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला है। लगभग 12 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविंद्र जडेजा जुड़े रहे हैं। लोगों ने उन्हें पीली जर्सी में देखने की आदत डाल ली है, लेकिन अब आईपीएल 2026 में यह बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है।
क्या संजू सैमसन को कप्तान बनाएगी CSK?
वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन भी लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हैं। पिछले 11 साल राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन ने क्रिकेट खेला है, लेकिन पिछले सीजन में यही विवाद देखने को मिला था। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संजू सैमसन से कुछ मुकाबलों के लिए कप्तानी छीनी थी और उनकी जगह रियान पराग को कप्तान चुना था। क्या यही कारण है कि संजू सैमसन अब राजस्थान रॉयल्स की टीम से अलग होना चाहते हैं? अगर संजू सैमसन सीएसके की टीम में शामिल होते हैं तो क्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम संजू सैमसन को कप्तान बनाएगी? क्या चेन्नई की टीम कप्तान के रूप में ही संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है? यह देखना दिलचस्प रहेगा।