Hindi News

IPL Team Auction : लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमें होंगी शामिल

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
IPL Team Auction : लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमें होंगी शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब कुल 10 टीमें होंगी। सोमवार को हुई नीलामी (auction) प्रक्रिया में अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें सबसे ऊंची बोली लगाकर स्थान पाने में कामयाब रहे।

कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते कई देश फिर LOCKDOWN की कगार पर, रूस मे 30 अक्टूबर से फिर बंद

दोपहर लगभग बजे पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करके आईपीएल की दो नई टीमों के बारे में ट्वीट किया। हालांकि यह ट्वीट प्रशंसकों से सवाल के रूप में पूछा गया था लेकिन लोगों को आभास हो गया कि अब लखनऊ अहमदाबाद आईपीएल की नई सदस्य होगी। शाम 7:30 बजे तक दोनों के नाम भी सामने आ गए। फॉर्मूला वन के मालिक CVC कैपिटल्स ने अहमदाबाद की टीम के लिए 5600 करोड़ रूपये की बोली लगाई। लखनऊ की टीम के लिए तो 7090 करोड़ रूपये की बोली लगाई गई। संजीव गोयनका की टीम RPSG आईपीएल में स्थान पाने में कामयाब रही। RPSG के पास पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट का स्वामित्व था और वर्तमान में इंडियन सुपर लीग(ISL) एटीके मोहन बागान के सबसे ज्यादा शेयर हैं यानी यही मालिक हैं। BCCI को इन दोनों नई आईपीएल फ्रेन्चाइज की बिक्री से लगभग 12000 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

इस ऑक्शन में नई टीमों के लिए आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपए था और शर्त रखी गई थी कि नीलामी में बोली लगाने वाले व्यक्ति या कंपनी का सालाना व्यापार करीब 3000 करोड़ पर होना चाहिए। इस तरह से अब आई पी एल 2022 में कुल मिलाकर 10 टीमें हिस्सा लेंगी और बीसीसीआई को प्रसारण और प्रायोजन राजस्व के अपने हिस्से से 450 करोड़ रूपये की अतिरिक्त कमाई भी होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews