Hindi News

आलोचनाओं से परेशान होकर कप्तान रोहित शर्मा ने की सुनील गावस्कर की BCCI से शिकायत!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बीच विवाद की खबर वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर की बीसीसीआई से शिकायत की है।
आलोचनाओं से परेशान होकर कप्तान रोहित शर्मा ने की सुनील गावस्कर की BCCI से शिकायत!

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज के बाद से ही आलोचनाओं में घिरे हुए हैं। दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में भारतीय कप्तान का बल्ला एकदम शांत नजर आया था। इसके बाद कई बड़े दिग्गजों ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी थी। हालांकि, अब रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा ने भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर की बीसीसीआई से शिकायत की है।

दरअसल, क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई से रोहित शर्मा ने शिकायत की है कि वह सुनील गावस्कर की आलोचना से परेशान हो गए हैं। दरअसल, रोहित शर्मा ने बीसीसीआई को शिकायत में कहा है कि उन पर बाहरी दबाव के चलते उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।

रोहित शर्मा ने की सुनील गावस्कर की शिकायत

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि बीसीसीआई से रोहित शर्मा ने शिकायत की है कि सुनील गावस्कर ने जिस तरह से उनकी आलोचना की, वैसा करने की कोई जरूरत नहीं थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज के बाद रोहित शर्मा पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला शांत नजर आया था। वहीं, इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में भी रोहित शर्मा का प्रदर्शन खास नहीं रहा।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शांत नजर आया था बल्ला

बता दें कि रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नहीं खेला था। दरअसल, अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण वह पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच से ही रोहित शर्मा टीम से जुड़ गए थे। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीन मुकाबले खेले, जिनमें मात्र 31 रन बनाए। वहीं, इसके बाद बीसीसीआई की ओर से सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया था कि उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। रोहित शर्मा इस समय रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में मुंबई की टीम से खेल रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews