Hindi News

कुलदीप यादव भी नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच? गुवाहाटी टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

Written by:Rishabh Namdev
Published:
गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगते हुए नजर आ रहे हैं। पहला झटका भारतीय कप्तान शुभमन गिल के रूप में लग सकता है, तो वहीं दूसरा झटका चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव के रूप में लग सकता है। चलिए जानते हैं कि कुलदीप यादव क्यों दूसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं?
कुलदीप यादव भी नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच? गुवाहाटी टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया था जबकि दूसरा मुकाबला अब गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला 22 नवंबर से शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगते हुए नजर आ रहे हैं। पहला बड़ा झटका भारतीय कप्तान शुभमन गिल के रूप में लग रहा है तो वहीं दूसरा झटका अब टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के रूप में लग सकता है। जानकारी देते हैं कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 30 रनों के अंतर से हराया था। इस रोमांचक मुकाबले में भी शुभमन गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे।

दरअसल पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में गर्दन में खिंचाव महसूस कर रहे थे जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि शुभमन गिल गुवाहाटी में होने वाले दूसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

कुलदीप यादव का भी खेलना मुश्किल

वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का भी दूसरे मुकाबले में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। कुलदीप यादव नवंबर के अंतिम सप्ताह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में 22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव के शामिल होने की संभावना कम है। दरअसल कुलदीप यादव लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए कुलदीप यादव पहले ही बीसीसीआई से अनुरोध कर चुके हैं। अगर कुलदीप यादव दूसरे मुकाबले में नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह किसे मौका दिया जाएगा यह देखना भी दिलचस्प रहेगा। गुवाहाटी की विकेट तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। ऐसे में गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले में नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। नितीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

हालांकि नितीश कुमार रेड्डी को कुलदीप यादव की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया जा सकता है, जबकि शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया जा सकता है। इस दौरे पर टीम के उपकप्तान के रोल में ऋषभ पंत को चुना गया है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत टीम की कमान संभाल सकते हैं। भारत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग पर उतर सकता है। वहीं शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन को भेजा जा सकता है। मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और नितीश कुमार रेड्डी टीम को मजबूती दे सकते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल टीम में नजर आ सकते हैं। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को एक बार फिर तेज गेंदबाजी के लिए चुना जा सकता है।

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews