एक तरफ जहां देश के क्रिकेट प्रेमी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आनंद उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। मामला 28 अप्रैल का है, जब पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जहा रहा था। तभी लाइव मैच में 16वें ओवर के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई सिगरेट पीते हुए) नजर आए। जिसके बाद उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर डूब वायरल हुआ था।
बता दें कि इस घटना के बाद लोगों ने अलग-अलग कयास लगाए कि मामले में रियान को जेल भी हो सकती है। वहीं जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो दर्शकों ने भी इस घटना को गलत करार दिया और खिलाड़ी पर गुस्सा भी फूटा। हालांकि अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजस्थान के कप्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए आधिकारिक बयान जारी कर दिया है।
बीसीसीआई ने रियान पराग पर लगाया जुर्माना
इस मामले पर BCCI ने खिलाड़ी को बड़ी सजा सुना दी है। बोर्ड ने रियान पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 40 के दौरान प्लेयर्स और टीम ऑफिशियल्स के लिए आइपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी जमा हुआ है।
जानकारी अनुसार, बोर्ड ने रियान को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो “ऐसे व्यवहार से खेल की बदनामी होती है” से जुड़ा है। यह घटना पंजाब साथ खेले जा रहे मैच के दौरान दूसरी इनिंग में हुई है। वहीं जांच के बाद साफ हुआ है कि रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते देखा गया।
क्या है आईपीएल का नियम और सजा का प्रावधान?
आईपीएल के दौरान ड्रेसिंग रूम को पूरी तरह नो-स्मोकिंग जोन घोषित किया गया है। BCCI ने तंबाकू से जुड़े सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसमें सिगरेट के साथ-साथ ई-सिगरेट यानि वेपिंग भी शामिल है। वहीं वेपिंग तो साल 2019 से पूरे भारत में ही बैन है। अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो बोर्ड द्वारा कई तरह की कार्रवाई की जा सकती है। जैसे, आधिकारिक चेतावनी या फटकार, मैच फीस में जुर्माना या फिर गंभीर मामले में कुछ मैचों के लिए बैन लगाना। हालांकि, किसी भी मामले में सजा तब ही तय होती है जब जांच पूरी हो जाए और आरोप साबित हो जाए। फिलहाल ऐसे मामलों में अंतिम फैसला संबंधित अथॉरिटी द्वारा ही लिया जाता है।





