Hindi News

रजत पाटीदार ने कर दिखाया बड़ा कारनामा! तोड़ दिया क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
रजत पाटीदार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, हालांकि फिलहाल इस रिकॉर्ड में भी वे पहले नंबर पर नहीं हैं। उनके आगे एक और खिलाड़ी मौजूद है। चलिए जानते हैं रजत पाटीदार ने ऐसा क्या कारनामा कर दिखाया है।
रजत पाटीदार ने कर दिखाया बड़ा कारनामा! तोड़ दिया क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड

रजत पाटीदार को 2025 आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम का कप्तान चुना। कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार की बैटिंग में और ज्यादा निखार आ गया। उनका निखार टीम में भी दिखाई दिया। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहद शानदार दिखाई दी। हालांकि टीम ने अपने पिछले कुछ मुकाबले हारे हैं। टीम ने सीजन में 3 हार का सामना किया है, जबकि 4 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है।

हाल ही में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब के बीच मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सचिन तेंदुलकर का एक आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजत पाटीदार आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में दूसरे खिलाड़ी बने रजत पाटीदार

हालांकि रजत पाटीदार ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज नहीं हैं। पहले नंबर पर इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन का नाम शामिल है। साईं सुदर्शन ने रजत पाटीदार से पांच पारियां पहले ही 1000 रन का रिकॉर्ड बना दिया था। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। अब दूसरे नंबर पर रजत पाटीदार का नाम दर्ज हो गया है। रजत पाटीदार ने 30 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छू लिया। बता दें कि साईं सुदर्शन ने 1000 रन बनाने के लिए मात्र 25 पारियां ली थीं। इस सूची में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है। उन्होंने 31 पारियों में 1000 रन के आंकड़े को छुआ था, जबकि चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम दर्ज है। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 31 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

इस मामले में तीसरे खिलाड़ी

वहीं दूसरी ओर, गेंदों के हिसाब से देखा जाए तो वीरेंद्र सहवाग भारत के सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज थे। इस सूची में रजत पाटीदार तीसरे नंबर पर हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 1000 रन पूरे करने के लिए 604 गेंदों का सामना किया था, जबकि यूसुफ पठान दूसरे नंबर पर हैं। यूसुफ पठान ने 617 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार का नाम दर्ज है। रजत पाटीदार ने मात्र 626 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। चौथे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है, जिन्होंने 630 गेंदें ली थीं और पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है, जिन्होंने 651 गेंदों में 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews