आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने घर से बाहर सभी मुकाबले जीते हैं। वहीं, बीते दिन टीम ने अपने घर में भी मुकाबला जीतकर इस बात को साबित कर दिया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस बार सबसे मजबूत टीम है। बीते दिन राजस्थान रॉयल्स को टीम ने हरा दिया। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पहले इस टीम के लिए खेलते थे लेकिन अब बाकी टीमों के लिए खेल रहे हैं।
इसी बीच अब राहुल द्रविड़ ने बेहद ही मजाकिया अंदाज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों की तारीफ की। दरअसल, बेंगलुरु के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल अब बाकी टीमों से खेल रहे हैं, जहां वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि अगर हमारी टीम में भी कोई खिलाड़ी आरसीबी का है तो उसे प्लेइंग इलेवन में शामिल कर दीजिए।
ये भी पढ़ें
किन खिलाड़ियों के कारण कहा राहुल द्रविड़ ने ऐसा?
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले से पहले हुई थी, जिस दौरान राहुल द्रविड़ ने यह बात कही थी। उन्होंने आरसीबी के खिलाड़ियों को लेकर काफी मजेदार टिप्पणी की। बता दें कि राहुल द्रविड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रह चुके हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय संघर्षों का सामना कर रही है। राजस्थान ने 9 मुकाबलों में से सिर्फ दो में जीत हासिल की है, जबकि सात मैचों में टीम को हार मिली है। अगर राजस्थान रॉयल्स आने वाले मुकाबले नहीं जीतती है तो टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो जाएगी।
जानिए मैच से पहले क्या बोले थे राहुल द्रविड़?
राजस्थान और बेंगलुरु के मैच शुरू होने से पहले ही राहुल द्रविड़ ने कहा था कि अगर हमारे पास पिछली बार का कोई आरसीबी का खिलाड़ी है तो उन्हें तुरंत प्लेइंग 11 में शामिल करें। दिलचस्प बात यह रही कि वानिंदु हसरंगा और शिमरोन हेटमायर भी आरसीबी की टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जो इस समय राजस्थान की टीम का हिस्सा हैं और मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के हर मैच में प्लेइंग 11 में रहे हैं। लेकिन 2025 का यह सीजन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। वानिंदु हसरंगा साल 2022 में आरसीबी की टीम में शामिल थे, इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं चाहता हूं कि हमारी टीम अच्छा करे, अच्छा खेले। राजस्थान रॉयल्स का 2025 का यह सफर मुश्किल रहा है। हालांकि राजस्थान को इस मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा।