Hindi News

रोहित शर्मा जल्द ही रच सकते हैं इतिहास! खतरे में है ऑस्ट्रेलिया के इस महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय क्रिकेट टीम जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान हिटमैन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इतिहास रच सकते हैं। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में इस महत्वपूर्ण अवसर के साथ एक और अलग स्तर पर पहुंच जाएंगे। वह विकेटकीपर बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बिल्कुल करीब हैं।
रोहित शर्मा जल्द ही रच सकते हैं इतिहास! खतरे में है ऑस्ट्रेलिया के इस महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को क्रिकेट की दुनिया में सबसे दिग्गज बल्लेबाज़ों में गिना जाता है क्योंकि वह तीनों ही फॉर्मेट में बड़े खिलाड़ियों में आते हैं। इस समय वह आईपीएल में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज काफी मायनों में अहम मानी जा रही है। वहीं इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। दरअसल वे इतिहास रच सकते हैं। 20 जून से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

बता दें कि पहला टेस्ट मैच 20 जून से 24 जून तक खेला जाएगा जबकि पूरी सीरीज 4 अगस्त तक चलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। चलिए जानते हैं आखिर रोहित शर्मा कौन से रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं।

एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

दरअसल, अगर रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में 13 छक्के और लगा देते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। इस समय यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है लेकिन रोहित इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। मौजूदा समय में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है जबकि एडम गिलक्रिस्ट के नाम इस फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा अगर इंग्लैंड के खिलाफ 13 छक्के जड़ देते हैं तो एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ देंगे।

जानिए किसके नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड देखा जाए तो यह इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 133 छक्के जड़े हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा ने 637 इंटरनेशनल छक्के लगाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 553 इंटरनेशनल छक्के लगाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में अगर रोहित शर्मा एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ देते हैं तो वह तीसरे नंबर पर आ जाएंगे, क्योंकि उनसे आगे न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम का भी नाम दर्ज है। ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के लगाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews