Hindi News

एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन का तूफान! एक गेंद में बना दिए 13 रन, लगाए 9 छक्के

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन ने कमाल कर दिखाया है। कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेलते हुए केरल क्रिकेट लीग में संजू सैमसन ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने हाल ही में शानदार अर्धशतक जमाया और अपनी पारी में 9 छक्के लगाए।
एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन का तूफान! एक गेंद में बना दिए 13 रन, लगाए 9 छक्के

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए शानदार खबर सामने आई है। संजू सैमसन का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। दरअसल हाल ही में सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग में जबरदस्त पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया और यह साबित कर दिया कि एशिया कप में वह धमाल मचाने वाले हैं। संजू सैमसन ने छक्कों की बरसात कर दी और एशिया कप 2025 से पहले प्लेइंग इलेवन के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली है।

इस समय केरल क्रिकेट लीग खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सैमसन ने कमाल कर दिखाया। संजू सैमसन ने विस्फोटक अंदाज में 89 रनों की पारी खेली। हालांकि वह शतक नहीं लगा पाए, लेकिन यह पारी शतक से कम नहीं थी।

मात्र 11 रनों से शतक से चूके

संजू सैमसन ने त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए मात्र 46 गेंदों में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वह मात्र 11 रनों से शतक से चूक गए। हालांकि हाल ही में संजू सैमसन ने शतक लगाया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह शानदार खबर है। एशिया कप 2025 में संजू सैमसन कमाल कर सकते हैं और भारतीय टीम को खिताब जीतने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में संजू सैमसन का नाम शामिल है। हालांकि उनकी इस विस्फोटक पारी के बावजूद भी उनकी टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, त्रिशूर की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की।

एक गेंद में बने 13 रन

इस मुकाबले का एक और वाकया भी चर्चा में रहा। न सिर्फ संजू सैमसन की पारी ने सभी का ध्यान खींचा बल्कि एक और ऐसा किस्सा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, संजू सैमसन ने एक गेंद में 13 रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। पारी के पांचवें ओवर के दौरान स्पिन गेंदबाज सिजोमन जोसेफ की पहली गेंद नो-बॉल थी। इस गेंद पर सैमसन ने जोरदार छक्का लगाया। इसके बाद फ्री हिट गेंद पर भी संजू सैमसन ने छक्का जड़कर एक ही गेंद में 13 रन बना दिए। इस कारनामे ने सभी को हैरान कर दिया।

हालांकि भारतीय टीम के लिए यह खबर बेहद शानदार है। पिछले 10 पारियों में संजू सैमसन ने तीन शतक जड़े हैं। ऐसे में एशिया कप 2025 में वह धमाल मचा सकते हैं।