Hindi News

पृथ्वी शॉ को लेकर बोले श्रेयस अय्यर, कहा – ‘उसे खुद यह समझना होगा कि उसे क्या करना चाहिए’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के टीम ने मध्य प्रदेश को हराकर खिताब अपने नाम किया है। वही खिताब जीतने के बाद मुंबई के कप्तान से श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। श्रेयस अय्यर का कहना है कि पृथ्वी शॉ को babysit नहीं कर जा सकता।
पृथ्वी शॉ को लेकर बोले श्रेयस अय्यर, कहा – ‘उसे खुद यह समझना होगा कि उसे क्या करना चाहिए’

पृथ्वी शॉ का खराब फार्म लगातार जारी है। सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का खराब फार्म मुंबई के लिए परेशानी की वजह बना था। हालांकि मुंबई की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। टीम ने मध्य प्रदेश को हराकर यह खिताब जीता है। वही खिताब जीतने के बाद अब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल यह बयान पृथ्वी शॉ को लेकर दिया गया है। श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ को लेकर कहा है कि कोई भी उन्हें babysit नहीं कर सकता है।

दरअसल इस समय पृथ्वी शॉ की खराब फार्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा है कि अब पृथ्वी शॉ को अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। चलिए जानते हैं श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ को लेकर क्या कहा।

पृथ्वी शॉ एक गॉड गिफ्टेड प्लेयर : श्रेयस अय्यर

दरअसल मैच खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर से मीडिया द्वारा पृथ्वी शॉ को लेकर सवाल किए गए थे जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि पृथ्वी शॉ एक गॉड गिफ्टेड प्लेयर है। एक प्लेयर के रूप में उनके पास भरपूर टैलेंट है, लेकिन बात इतनी है कि उसे अपनी कार्य नैतिकता में सुधार करने की जरूरत है। अपनी कार्य नैतिकता को सही करने की जरूरत है।” बता दें कि पृथ्वी शो मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे।

जानिए पृथ्वी शॉ को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर

वही मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ को लेकर आगे बोलते हुए कहा कि “अगर वह अपने गेम पर ध्यान देते हैं तो उनके लिए आकाश ही सीमा है, क्या आप उन्हें मजबूर कर सकते हैं? मैं उस पर दबाव नहीं डाल सकता, उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है। हम किसी को babysit नहीं कर सकते। कोई भी जो प्रोफेशनल लेवल पर खेल रहा है उसे यह समझना होगा कि उसे क्या करना चाहिए। उन्होंने अतीत में ऐसा किया है, उन्हें सोचना होगा और खुद ही इस बात का पता लगाना होगा तो उन्हें इसका सही जवाब मिल जाएगा।”

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews