Hindi News

स्मृति मंधाना ही नहीं इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी दर्ज है 100 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज जब भारतीय क्रिकेट की महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरी तो भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। वह एक खास क्लब में शामिल हो गईं। दरअसल, स्मृति मंधाना 100 वनडे खेलने वाली सातवीं भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
स्मृति मंधाना ही नहीं इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी दर्ज है 100 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड

आज भारत और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें 50 ओवर में 275 रनों का स्कोर बनाया है। श्रीलंका को जीत के लिए 276 रनों का लक्ष्य दिया गया है। भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋचा घोष ने बनाए हैं। ऋचा घोष ने 58 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि इस मैच में स्मृति मंधाना ने मात्र 18 रन ही बनाए, लेकिन उन्होंने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। स्मृति मंधाना भारत के लिए 100 वनडे खेलने वाली सातवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

बता दें कि आज खेले जा रहे इस मुकाबले में स्मृति मंधाना का बल्ला शांत नजर आया। उन्होंने मात्र 18 रन बनाए, जो कि 28 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। इस दौरान स्मृति मंधाना ने तीन चौके लगाए। उन्होंने 64.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

इस खिलाडी के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

जानकारी दे दें कि स्मृति मंधाना से पहले भी छह खिलाड़ियों ने यह आंकड़ा छुआ है। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने अपने 23 साल के करियर में कुल 232 मैच खेले हैं। उसके बाद 204 मैचों के साथ झूलन गोस्वामी का नाम है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों ने अब भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जबकि तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स का नाम शामिल है, जिन्होंने 191 मैच खेले हैं। स्मृति मंधाना 100 मैच खेलने वाली सातवीं भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। बता दें कि इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर, अंजुम चोपड़ा, अंजलि शर्मा और दीप्ति शर्मा का नाम भी शामिल है।

जानिए मैच का हाल

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया और 276 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि भारत के 9 विकेट गिर गए थे, लेकिन टीम ऑल आउट होने से बच गई। वहीं, खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 52 रन बना लिए थे और एक विकेट खो दिया था। 13 ओवर हो चुके थे। श्रीलंका को जीत के लिए 224 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर विष्मी गुणरत्ने और हर्षिता समरविक्रमा मौजूद थीं। दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला त्रिकोणीय सीरीज के तहत खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम भी शामिल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !