Hindi News

इंदौर में खेले जा सकते हैं T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले! ICC के इस बड़े इवेंट को लेकर अपडेट आया सामने

Written by:Rishabh Namdev
Published:
T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। अब इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुकाबलों के लिए मैदानों का चयन किया जा चुका है। चलिए जानते हैं किन मैदानों पर इस भव्य टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जा सकते हैं।
इंदौर में खेले जा सकते हैं T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले! ICC के इस बड़े इवेंट को लेकर अपडेट आया सामने

T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। हालांकि इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत ने नहीं की थी, लेकिन ODI वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत ने की थी। हालांकि भारत फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाया था। लेकिन ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत द्वारा की गई थी और भारत ने इस भव्य टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। अब एक बार फिर भारत एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है। बता दें कि ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

वहीं वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब ICC द्वारा भारत में होने वाले मुकाबलों के लिए मैदानों का चयन किया जा चुका है, जबकि श्रीलंका में होने वाले मुकाबलों के लिए भी मैदान चुन लिए गए हैं। जानकारी दे दें कि T20 वर्ल्ड कप अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा।

इन मैदानों पर खेले जा सकते हैं मैच

रिपोर्ट्स की मानें तो T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले विशाखापट्टनम, इंदौर और गुवाहाटी के मैदानों में खेले जा सकते हैं। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत में कोई भी मुकाबला नहीं खेलेगी, इसके चलते पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेले जा सकते हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2026 का एक भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा। इतना ही नहीं, IPL में भी अब बेंगलुरु को किसी भी मैच की मेजबानी मिलना मुश्किल है। अब देखना होगा कि अगर IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के मुकाबले बेंगलुरु में नहीं होते हैं तो किस मैदान को होम ग्राउंड के रूप में चुना जाएगा।

भारत ने ICC के बड़े इवेंट्स की मेजबानी सफलतापूर्वक की

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका में तभी खेला जाएगा जब पाकिस्तान की टीम या फिर श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है। अगर ये टीमें सेमीफाइनल में नहीं पहुंचती हैं तो मुकाबले भारत में खेले जा सकते हैं। भारत ने ICC के बड़े इवेंट्स की मेजबानी सफलतापूर्वक की है। ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 और ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की सफल मेजबानी भारत द्वारा की गई थी, जिनमें धर्मशाला, अहमदाबाद, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के मैदानों पर मुकाबले खेले गए थे। हालांकि अभी इन मैदानों पर मुकाबले होंगे या नहीं, यह साफ नहीं हुआ है, लेकिन ICC की हाल ही में हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews