Hindi News

गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्स स्टार्स में विनेश फोगाट का नाम शामिल, दूसरे नंबर पर रहे हार्दिक पंड्या

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा जिन स्पोर्ट्समैन को सर्च किया गया है। उनकी लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। इस लिस्ट में शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा जैसे नए चेहरे भी शामिल है। अभिषेक शर्मा इस सूची में 4थे स्थान पर है जबकि शशांक सिंह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्स स्टार्स में विनेश फोगाट का नाम शामिल, दूसरे नंबर पर रहे हार्दिक पंड्या

गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्स स्टार्स की लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि इस लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा जमाने वाले ना तो विराट कोहली है और ना ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा। बता दें कि इस लिस्ट में पहले स्थान पर महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम है।

2024 में सबसे ज्यादा विनेश फोगाट का नाम गूगल पर सर्च किया गया है। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन ने किया था। जिसके चलते विनेश फोगाट का नाम सुर्खियों में आया था। वही इस सूची में दूसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है।

विनेश फोगाट ने जमाया पहले स्थान पर कब्जा

दरअसल विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि ओवर वेट होने के चलते उन्हें डिसक्वालीफायर कर दिया गया था। जिसके चलते वे सुर्खियों में आई थी। वहीं उसके बाद विनेश फोगाट ने राजनीति में भी एंट्री मारी थी। दरअसल उन्होंने हरियाणा की जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इन सब के चलते विनेश फोगाट को 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

हार्दिक पांड्या दूसरे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्टमैन

वहीं स्पोर्ट्समैन की सूची में दूसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है। हार्दिक पांड्या को लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चा में आए थे। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद भारत को T20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में हार्दिक पांड्या ने हम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उनकी फैंस की लिस्ट और बड़ी हो गई थी। 2024 में हार्दिक पांड्या को कई बार सर्च किया गया। जिसके चलते हुए दूसरे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्समैन बन गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews