Hindi News

क्या आपको पता है? विराट कोहली और रीतिका सजदेह के बीच भी अफेयर की उड़ी थी खबरें! लेकिन फिर अलग हो गए रास्ते

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आप जानते हैं अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा के साथ घर बसाने से पहले विराट कोहली और रितिका सजदेह के बीच कुछ समय तक रिलेशनशिप की खबरें वायरल हुई थीं? बता दें कि यह कोई नाटकीय घटना नहीं थी, बल्कि उनकी मूवी डेट की एक तस्वीर बेहद वायरल हुई थी।
क्या आपको पता है? विराट कोहली और रीतिका सजदेह के बीच भी अफेयर की उड़ी थी खबरें! लेकिन फिर अलग हो गए रास्ते

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा में रही है, लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले विराट कोहली का नाम क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ भी जुड़ा था। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, ऐसा भी हुआ था।

दरअसल, यह बात 2010 की है जब आईपीएल शुरू ही हुआ था। इस दौरान विराट कोहली का नाम चर्चाओं में था। वह हाल ही में भारतीय टीम में शामिल हुए थे और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के कारण लोगों के पसंदीदा खिलाड़ी बनते जा रहे थे। इसी समय रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर के रूप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। वह टॉप खिलाड़ियों को मैनेज करती थीं और उन खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली भी थे।

दोनों की मूवी डेट की तस्वीरें हुई थीं वायरल 

जानकारी के मुताबिक, रितिका सजदेह ने विराट कोहली के ब्रांड एंडोर्समेंट और मैदान के बाहर की गतिविधियों को संभाला और उनकी सोशल लाइफ को भी आकार देने में पूरी भूमिका निभाई। बता दें कि रितिका के चचेरे भाई बंटी सचदेव, विराट कोहली के बेहद करीबी दोस्त माने जाते थे। रितिका सजदेह और विराट कोहली का प्रोफेशनल रिश्ता दोस्ती में बदल गया था, जिसके कारण दोनों के बीच डेटिंग की खबरें उड़ी थीं। इतना ही नहीं, 2013 में यह खबरें और भी तेज हो गई थीं। हर तरफ दोनों की चर्चा हो रही थी। भारत के जिंबाब्वे दौरे के बाद विराट और रितिका को मुंबई के एक सिनेमाघर से साथ-साथ निकलते हुए भी देखा गया था। इस दौरान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे। उन्हें कई बड़ी ब्रांड्स ने एंबेसडर बना रखा था और वह क्रिकेट के स्टार बन चुके थे।

दोनों के बीच दोस्ती थी या प्यार नहीं हुआ कभी साफ

हालांकि, यह सिर्फ वायरल खबरें थीं। इस पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन लोगों के बीच इस विषय पर खूब चर्चा हुई थी। उस दौरान अखबारों में भी हलचल मची हुई थी। हालांकि, किसी ने भी अटकलों पर टिप्पणी नहीं की थी। बाद में प्यार ने दोनों को अलग-अलग राहों पर ले गया। कुछ ही समय बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लोगों के बीच चर्चा में आ गए, जबकि दूसरी ओर रोहित शर्मा और रितिका सजदेह भी रिश्ते में आगे बढ़े। रितिका सजदेह और भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 2015 में शादी कर ली। इस समय रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के दो बच्चे हैं 2018 में बेटी का जन्म हुआ था, जबकि 2024 में बेटे का जन्म हुआ। वहीं, विराट कोहली भी दो बच्चों के पिता हैं। उन्हें 2021 में बेटी हुई थी और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews