Hindi News

आखिर क्यों विराट कोहली ने छुए थे अक्षर पटेल के पैर? सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में विराट कोहली ने अक्षर पटेल के पैर छूने की कोशिश की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। दरअसल, सभी क्रिकेट फैंस के मन में यही सवाल था कि आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्यों किया। हालांकि, विराट कोहली का यह मजाकिया अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
आखिर क्यों विराट कोहली ने छुए थे अक्षर पटेल के पैर? सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, और अब तक भारतीय टीम का सफर बेहद शानदार रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर समेत सभी खिलाड़ियों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अक्षर पटेल ने टीम का भरपूर साथ दिया है। सोशल मीडिया पर आखिरी लीग मैच की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विराट कोहली और अक्षर पटेल नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अपने 300वें वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस हंसी से लोटपोट हो गए। इस मैच में विराट कोहली ने अक्षर पटेल के पैर छूने की कोशिश की। अब सभी फैंस यह जानना चाहते हैं कि विराट कोहली ने ऐसा क्यों किया।

विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में “बापू” के पैर छूने की कोशिश की

बता दें कि अक्षर पटेल गुजरात के रहने वाले हैं, और गुजरात से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी थे। ऐसे में प्यार से अक्षर पटेल को भारतीय खिलाड़ी “बापू” कहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में “बापू” के पैर छूने की कोशिश की। यह तस्वीर तब की है जब केन विलियमसन 41वें ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए थे। अक्षर पटेल ने केन विलियमसन को बोल्ड किया था, और उसी दौरान पास में खड़े विराट कोहली तेजी से आकर अक्षर पटेल के पैर छूने की कोशिश करने लगे। इस दौरान अक्षर पटेल भी विराट कोहली को हटाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन विराट कोहली अक्षर पटेल के पैर छूने पर अड़े हुए थे।

तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर को देखकर फैंस की हंसी नहीं रुकी, और यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। विराट कोहली अक्सर क्रिकेट के मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज से सबका दिल जीतते रहते हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था, जिसके चलते विराट कोहली ने अक्षर पटेल के पैर छूने की कोशिश की। वहीं, अक्षर पटेल के अलावा विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के भी जमकर मजे लिए थे। विराट कोहली को क्रिकेट के मैदान पर फैंस बेहद पसंद करते हैं, और यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट का “किंग” भी कहा जाता है। विराट कोहली ने अपने करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews