Hindi News

कौन होगा आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बिकने वाला सबसे महंगा खिलाडी? ये चार भारतीय खिलाडी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय खिलाडियों पर जमकर पैसा लुटाया जा सकता है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार के मेगा ऑक्शन में आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह रिकॉर्ड एक भारतीय खिलाडी तोड़ सकता है।
कौन होगा आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बिकने वाला सबसे महंगा खिलाडी? ये चार भारतीय खिलाडी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। दरअसल इस बार का मेगा ऑक्शन बहुत ही खास होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाडी का रिकॉर्ड टूट सकता है। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर टीमों ने पिछले सीजन जमकर पैसे लुटाए थे। वहीं इस बार कई बड़े भारतीय खिलाडी भी मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे। इन खिलाडियों पर कई टीमों द्वारा जमकर पैसों की बरसात की जा सकती है।

ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े प्लेयर्स इस बार मेगा ऑक्शन में नजर आने वाले हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार के मेगा ऑक्शन में आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाडी का रिकॉर्ड टूट जाएगा? चलिए जानते हैं आखिर ऐसा कौनसा खिलाडी हो सकता है जिसपर टीम जमकर पैसा खर्च कर सकती है।

इस खिलाडी पर लुटाया जा सकता है जमकर पैसा

इस बार के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ा नाम ऋषभ पंत का नजर आ रहा है। दरअसल ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज कर दिया है। ऐसे में अब उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आना होगा। जिसके चलते कई बड़ी टीमें ऋषभ पंत पर बड़ी बोली लगा सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो RCB की टीम ऋषभ पंत पर जमकर पैसा लुटा सकती है। दरअसल RCB की टीम को एक विकेटकीपर की जरूरत है जबकि टीम को एक कप्तान की भी तलाश है। ऐसे में ऋषभ पंत पर टीम जमकर खर्च कर सकती हैं। जबकि ऐसा भी माना जा रहा है की ऋषभ पंत के लिए CSK की टीम भी बड़ी बोली लगाने की तैयारी में हैं। ऐसे में ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी बन सकते हैं।

इन तीन खिलाडियों पर भी जमकर लुटाया जाएगा पैसा!

वहीं इसके अलावा मेगा ऑक्शन में केएल राहुल, श्रेयश अय्यर और ईशान किशन भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल ईशान किशन आतिशी बल्लेबाजों में जानें जाते हैं। ऐसे में कई टीमें इनपर बड़ी रकम खर्चा कर सकती है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम RTM कार्ड के जरिए फिर से टीम में जोड़ सकती है। वहीं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाडी बनने की इस सूची में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम भी है। दरअसल जिन टीमों को भारतीय कप्तान की जरूरत है वे टीमें इन दो बड़े प्लेयर्स पर बड़ी रकम खर्च कर सकती है। दरअसल पंजाब की टीम केएल राहुल पर बड़ी बोली लगा सकती है। जबकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, RCB की टीम भी केएल राहुल को टीम में शामिल करने के पक्ष में दिखाई दे रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews