Hindi News

भारत में बना आईफोन खींच रहा दुनिया की नजर, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भी देश बना रहा रिकॉर्ड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत में एप्पल के लिए फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप, पेगाट्रॉन कॉर्प और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाती हैं। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स है। वहीं अब दुनियाभर में भारत में बने आईफोन को पसंद किया जा रहा है।
भारत में बना आईफोन खींच रहा दुनिया की नजर, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भी देश बना रहा रिकॉर्ड

एप्पल के स्मार्टफोन के दीवाने न सिर्फ भारत में हैं बल्कि पूरी दुनिया में इसके दीवाने हैं। दरअसल कंपनी ने अब तक अपनी ब्रांड वैल्यू को मेन्टेन करके रखा है। वहीं भारत में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया था। जिसके चलते भारत में कंपनी ने निर्माण का बड़ा फैसला किया था। वहीं अब इस फैसले पर भारत खरा उतरता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल भारत में बन रहे एप्पल के स्मार्टफोन को जमकर पसंद किया जा रहा है।

दरअसल कंपनी ने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए यह फैसला लिया था कि स्मार्टफोन का निर्माण भारत में कराया जाए। जानकारी के अनुसार भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट (Smartphone Export) अब नए रिकॉर्ड बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आईफोन की है।

भारत में बने आईफोन का एक्सपोर्ट करीब 6 अरब डॉलर पहुंचा

वहीं बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट की मानें तो, भारत में बने आईफोन का एक्सपोर्ट करीब 6 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। बता दें कि 6 अरब डॉलर का यह आंकड़ा पिछले वर्ष से एक तिहाई ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस प्रकार से यह आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है यह आने वाले वर्ष में बड़ा उछाल ले सकता है इसके साथ ही इस वित्त वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 10 अरब डॉलर को भी क्रॉस कर सकता है। वहीं इस आंकड़े को देखते हुए कंपनी द्वारा तेजी से देश में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाई जा रही है।

भारत में अभी ये कंपनियां कर रही काम

दरअसल इसके पीछे एक कारण यह भी है की भारत में मिलने वाली सब्सिडी, टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स से कंपनी को मदद मिल रही है। इसके साथ ही अमेरिका और चीन में तनाव के चलते भी कंपनी भारत को और कदम बड़ा रही है। देश में फ़िलहाल तीन कंपनियां एप्पल के लिए काम कर रही हैं। जिसमें पेगाट्रॉन कॉर्प (Pegatron Corp), ताइवान का फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ग्रुप शामिल हैं। बता दें की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews