Hindi News

इन आसान तरीकों से आप भी लगा सकते हैं अपने एरिया के स्ट्रांग नेटवर्क का पता, काम की हो सकती है यह खबर!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान्स जारी करती हैं। आप भी कुछ तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि आपके एरिया में किस कंपनी का नेटवर्क सबसे स्ट्रॉन्ग है।
इन आसान तरीकों से आप भी लगा सकते हैं अपने एरिया के स्ट्रांग नेटवर्क का पता, काम की हो सकती है यह खबर!

कई बार हम नेटवर्क की परेशानी के कारण कई काम नहीं कर पाते। दरअसल, हमारे शहर में सभी टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क होते हैं और हम अपनी पसंद का नेटवर्क चुनते हैं, लेकिन कई बार हमारे मोहल्ले में नेटवर्क स्ट्रॉन्ग नहीं होता है। आपको बता दें कि आप कुछ आसान तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि आपके मोहल्ले या एरिया में कौन सा नेटवर्क स्ट्रॉन्ग है। दरअसल, एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपनी वेबसाइट पर नेटवर्क कवरेज मैप्स लोगों के लिए उपलब्ध कराती हैं।

इस सुविधा से ग्राहक आसानी से बेहतर कनेक्टिविटी का चयन कर सकते हैं, जो उन्हें स्ट्रॉन्ग नेटवर्क देने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने एरिया का स्ट्रॉन्ग नेटवर्क पता लगा सकते हैं।

ट्राई के निर्देश के बाद लिया गया था यह फैसला

हालांकि पहले यह सुविधा ग्राहकों के पास नहीं थी, लेकिन ट्राई के नए निर्देश के चलते अब टेलीकॉम कंपनियों को यह कदम उठाना पड़ा। ट्राई द्वारा टेलीकॉम कंपनियों को जियोस्पेशल कवरेज मैप्स अपनी वेबसाइट पर दिखाने के निर्देश दिए गए थे। दरअसल, इन नियमों को 1 अक्टूबर 2024 से लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को अपने स्ट्रॉन्ग नेटवर्क का पता लगाना था, जिससे वे अपने एरिया में मिलने वाले बेहतर नेटवर्क का चुनाव आसानी से कर सकें।

यहां जानें कैसे लगा सकते हैं पता

बता दें कि आप भी टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क कवरेज मैप को आसानी से सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पसंदीदा टेलीकॉम कंपनी को चुनना होगा। अगर आप एयरटेल यूजर हैं, तो आपको एयरटेल एप के ‘चेक कवरेज’ सेक्शन या वेबसाइट airtel.in/wireless-coverage पर जाना होगा। जबकि अगर आप जियो के ग्राहक हैं, तो आपको jio.com/selfcare/coverage पर जाना होगा। और अगर आप वोडाफोन आइडिया के कस्टमर हैं, तो आपको vi.in/coverage पर जाकर नेटवर्क कवरेज चेक करना होगा।

बता दें कि बीएसएनएल की ओर से अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं की गई है। आप एड्रेस या पिन कोड डालकर, मैप लोकेशन आइकॉन पर टैप करके टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews