Hindi News

Whatsapp जल्द लेकर आएगा Flash Call फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। नई प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp’s new privacy policy) लागू होने के बाद WhatsApp अपने यूजर्स को लगातार नए नए फीचर से रीझाने की कोशिश कर रहा है।खास करके यूजर्स की सुरक्षा को लेकर WhatsApp नए-नए फीचर पर काम कर रहा है। अब खबर आ रही है कि Whastapp Flash Call नाम से नया फीचर लेकर आ रहा है।इसके तहत फ्लैश कॉल फीचर के साथ वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को कॉलिंग से जुड़ी परमिशंस ऐप को देनी होंगी।

यह भी पढ़े.. WhatsApp लेकर आ रहा है नया फीचर, सीक्रेट चैट्स होंगी हाइड और ट्रांसफर

WABeta की रिपोर्ट में कहा गया है कि Whastapp हाल ही में Flash Call नाम के एक नए फीचर पर काम कर रहा है।इसमें यूजर्स को यह तय करना है कि वे Flash Call के लिए वॉट्सऐप को अपने कॉल लॉग तक एक्सेस देना चाहते हैं या नहीं। Flash Call एक ऑप्शनल फीचर होगा, जिसे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से इस्तेमाल करेंगे।सबसे पहले इस फीचर को ऐप के एंड्रॉयड Beta वर्जन 2.21.11.7 पर देखा गया है।

दरअसल, इन दिनों अक्सर देखा जा रहा है कि हैकर Whastapp के माध्यम से कैसे यूजर्स का अकाउंट हैक कर लेते है और डाटा लीक हो जाता है। हाल ही में देखने में आया था कि कई ​यूजर्स ने अपने वॉट्सऐप अकाउंट से एक्सेस खो दिया था। यूजर्स को इस इंस्टैंट मेसेजिंग प्लैटफॉर्म पर 6 डिजिट वेरिफिकेशन कोड आता और उसे कंपनी की ओर से होने का दावा किया जाता है। इसके बाद यूजर्स को OTP साझा करने के लिए कहा जाता है, ऐसा करते ही यूजर्स का अकाउंट हैक हो जाता है।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: अगले 48 घंटों में Cyclone Yaas का दिखेगा असर, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Whastapp में यूजर्स को मिलने वाला नया फीचर विकल्प के तौर पर आएगा और SMS के बजाय यूजर्स कॉल से वेरिफिकेशन कर पाएंगे।फ्लैश कॉल फीचर के साथ वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को कॉलिंग से जुड़ी परमिशंस ऐप को देनी होंगी।नया फीचर ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन कर देगा और नए डिवाइस पर स्विच करते वक्त लॉग-इन की प्रक्रिया आसान बना देगा।

इन दो फीचर पर भी टेस्टिंग जारी

इसके अलावा WhatsApp दो और फीचर पर काम कर रहा है। इसमें पहला- मैसेज और चैट की प्राइवेसी को देखते हुए चैट ट्रांसफर प्रोसेस पर काम करना है। इस फीचर के आने के बाद से यूजर्स अपनी वॉट्सएप चैट को एक नंबर से दूसरे नंबर पर आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। दूसरा- यूजर्स बगैर इंटरनेट के भी ऐप का इस्तेमाल करके मैसेज भेज सकेंगे।इसका मतलब अब डेस्कटॉप (Desktop Computer) पर बिना मोबाइल के ही व्हाट्सएप को लॉग इन कर सकेंगे और इसके लिए क्यूआरकोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Whastapp

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews