भोपाल।
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली, चेतन ठाकुर नाम का ये सिपाही कोरोना वायरस में लंबी ड्यूटी पर तैनात था। कहा जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान डिप्रेशन में आकर उसने खुद को गोली मार ली। ये सिपाही नीलबड़ चौकी पर तैनात था। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक सिपाही ने सड़क किनारे खुद को उस समय गोली मार ली जब उसके कुछ और साथी आसपास ही थे। आनन फानन में घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।






