MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उज्जैन में बनेगा डीपटेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर, आईआईटी इंदौर के सहयोग से होगा तैयार

विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में उज्जैन को नई सौगात मिलने जा रही है। यहां शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में डीपटेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर की स्थापना की जाएगी।
ujjain

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में नए-नए नवाचार किया जा रहे हैं। अब विज्ञान के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी बनाने के लिए उज्जैन में डीपटेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर खोल जाने वाला है। इसे तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक लगभग 400 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला ये सेंटर उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सेंटर के लिए स्थान चयन पर विचार विमर्श किया गया। स्थान तय होने के बाद मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

उज्जैन में खुलेगा डीपटेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर

साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उज्जैन को एक नई सौगात मिलने जा रही है। यहां जल्द ही एक अत्याधुनिक सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए तारामंडल में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एम सेलवेंद्रन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और संभागायुक्त आशीष सिंह की बैठक हुई।

तैयार हुई नई योजना

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रमुख इन्वेस्टमेंट आकर्षित करने के लिए एक विशेष कार्ययोजना के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए नई योजना बनाई गई है। इसके तहत आईआईटी इंदौर के सहयोग से ये रिसर्च सेंटर तैयार किया जाएगा। ये सेंटर प्रदेश में विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास को गति देने का काम करेगा। यहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

कॉलेज का किया निरीक्षण

तारामंडल में हुई अधिकारियों की बैठक के बाद सभी आईआईटी टीम के साथ शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। यहां टीम ने मौका स्थल का मुआयना किया। कॉलेज परिसर में स्थान चुनने के बाद सेंटर की स्थापना और साइंस सिटी निर्माण से जुड़ी कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए गए। जल्द ही रिसर्च सेंटर की स्थापना का काम शुरू किया जाएगा।

CM यादव ने की थी पहल

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ हुई समीक्षा बैठक में सेंटर की स्थापना को लेकर चर्चा की थी। उनके निर्देश पर ही स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्थान के चयन पर विचार विमर्श किया गया। अब स्थान चयनित होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में बनेगा डीपटेक रिसर्च एंड डिस्कवरी सेंटर, आईआईटी इंदौर के सहयोग से होगा तैयार