MP Breaking News

दूध के सरकारी दाम को लेकर नाराज किसान, 10 सितंबर को उज्जैन कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव

उज्जैन के महिदपुर में आसपास की तहसीलों के दुग्ध उत्पादक किसानों की बैठक हुई। ये सभी 10 सितंबर को दूध के सरकारी दाम बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
Ujjain

दूध के सरकारी दाम को लेकर किसान नाराज हो गए हैं और अब उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में दूध के सरकारी दामों को लेकर नागदा, उन्हेल, महिदपुर, खाचरोद और माकड़ोन क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच बैठक रखी गई थी।

दूध उत्पादकों के बीच कोई इस बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि 10 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान उज्जैन कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे।

बढ़ गई है लागत

किसानों के मुताबिक तेल, पशु आहार, खल, दवाइयों और दुधारू पशुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। लागत तो बढ़ गई है लेकिन उचित दाम ना मिलने की वजह से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों के सामने पशुपालन को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

क्या है किसानों की मांग

किसानों के मांग की बात करें तो जितने भी किसान इस बैठक में शामिल होने गए थे वह सभी पशुपालन के लगातार बढ़ रही लागत और महंगाई की वजह से नाराज हैं। अपने पशुओं को पालने के लिए किसानों को दिन पर दिन ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार की तरफ से उन्हें दूध का रेट अभी भी 8.40 रुपए प्रति फैट दिया जा रहा है। किसानों का कहना है की कीमत को बढ़ाकर 12 रूपए प्रति फैट किया जाना चाहिए। मौजूदा भाव में उनका पशुपालन खर्च निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है।

आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने अभी तो प्रशासन को ज्ञापन भी नहीं सौंपा है। लेकिन उसके पहले ही यह चेतावनी दे दी है कि अगर 10 सितंबर को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है। तो इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। वो सरकार से अपनी मांगें मनवा कर रहेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
दूध के सरकारी दाम को लेकर नाराज किसान, 10 सितंबर को उज्जैन कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव