उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, नगर निगम ने नीलगंगा क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में नीलगंगा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई। यहां से अवैध निर्माणों को हटाया गया।
Ujjain

उज्जैन नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। अलग अलग क्षेत्रों में किए गए निर्माण तोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीलगंगा क्षेत्र में भी कार्रवाई देखने को मिली। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

बता दें कि प्लेटफार्म के सामने मुख्य मार्ग के किनारे पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से यहां मौजूद अतिक्रमण को हटाया। लोगों के लिए आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके और सिंहस्थ के दौरान आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। इसी के लिए अतिक्रमण हटाया गया है।

यहां से निकलती है पेशवाई

नीलगंगा तालाब से जो पेशवाई निकलती है। वह इसी रास्ते से होकर गुजरती है। सिंहस्थ के दौरान विभिन्न साधु संतो, श्रद्धालु और अखाड़ों को यहां से आवाजाही करते देखा जाएगा। ऐसे में आवागमन में आ रही है सारी बाधाओं को दूर करना जरूरी था। यही वजह है कि शहर के प्रमुख मार्गो पर कार्रवाई की जा रही है।

पेड़ों को फिर किया प्रत्यारोपित

नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान पर्यावरण संरक्षण का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। रास्ते में आ रहे हैं दो पीपल के पेड़ों को प्रत्यारोपित कर लोटी स्कूल परिसर में स्थानांतरित किया गया है। महापर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए निगम सभी मार्गों को व्यवस्थित करने में लगा है।

लोगों को हो रही थी परेशानी

बता दें कि नगर निगम आयुक्त द्वारा मार्ग का निरीक्षण किया गया था। उसके बाद प्लेटफार्म क्रमांक 8 के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जोनल अधिकारी को दिए गए थे। आयुक्त के निर्देश के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। यह कहा जा रहा है कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, नगर निगम ने नीलगंगा क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण