MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उज्जैन में गरबा पंडालों पर शक्ति स्क्वॉड की निगरानी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 15 चीता पार्टी और 34 एफआरवी तैनात

उज्जैन में गरबा कर देर रात घर लौटने वाली महिला और लड़कियों की सुरक्षा के लिए शक्ति स्क्वॉड लगातार तैनात है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सुरक्षित माहौल बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
Ujjain

नवरात्रि चल रही है और अलग-अलग जगह गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इन गरबों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 15 चीता पार्टी और 34 एफआरवी महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

ड्यूटी पर लगाए गए इन पुलिस कर्मचारियों को रात 8 बजे से 2 बजे तक सभी जगह निगरानी रखनी है। इसके अलावा जो महिलाएं सुबह के समय मंदिर जाती हैं। उनके लिए पेट्रोलिंग करने की जिम्मेदारी इन टीमों को सौंपी गई है।

महिला सुरक्षा में तैनात शक्ति स्क्वॉड

शक्ति स्क्वॉड की ये टीम लगातार महिला सुरक्षा के लिए तैनात है। मंगलवार की रात ये टीम शहर के कई गरबा स्थलों पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जो संदिग्ध नजर आ रहे थे उनसे अचानक से पूछताछ भी की गई। गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है।

15 चीता पार्टी, 34 FRV वाहन

महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा 15 चीता पार्टियां बनाई गई है, जो अलग-अलग जगह पर जाकर चेकिंग कर रही है। इसके अलावा 34 एफआरवी यानी फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल भी चलाए जा रहे हैं। जिनमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गरबा स्थलों के अलावा सुबह मंदिर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं।

पांच जगहों पर की गई चेकिंग

शक्ति स्क्वॉड की टीम ने शहर में पांच जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम सामाजिक न्याय परिषद, दशहरा मैदान, राजाराम रिसोर्ट, तारामंडल और इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के गरबा स्थलों पर पहुंची। यहां पर संदिग्ध नजर आ रहे हैं लोगों से पूछताछ की गई। महिलाओं की सुरक्षा को बनाए रखना इस स्क्वॉड का मुख्य उद्देश्य है।

दो साल से काम कर रह शक्ति स्क्वॉड

उज्जैन में पिछले 2 साल से नवरात्रि के दौरान शक्ति स्क्वॉड द्वारा सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यह तीसरा साल है जब यह अभियान चलाया जा रहा है। गरबा करने के बाद देर रात घर लौटने वाली महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए ये स्क्वॉड बनाया गया है। हर जगह का भ्रमण कर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा महिला अपराध में शामिल रहे लोगों की सूची भी तैयार की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में गरबा पंडालों पर शक्ति स्क्वॉड की निगरानी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 15 चीता पार्टी और 34 एफआरवी तैनात